हीट वेव से निबटने को सदर अस्पताल तैयार, छह बेडों का विशेष एसी वार्ड शुरू

Published by :Vikash Kumar
Published at :18 Apr 2026 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
हीट वेव से निबटने को सदर अस्पताल तैयार, छह बेडों का विशेष एसी वार्ड शुरू

SASARAM NEWS.बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए सदर अस्पताल प्रबंधन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में छह बेड का विशेष हीट वेव एसी वार्ड तैयार किया गया है, जहां हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए ऑक्सीजन, दवा और कूलिंग व्यवस्था तैयार

जरूरत पड़ने पर अलग चिकित्सक की भी होगी तैनाती

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को दी गयी त्वरित प्रतिक्रिया की ट्रेनिंग

सासाराम सदर.

बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए सदर अस्पताल प्रबंधन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में छह बेड का विशेष हीट वेव एसी वार्ड तैयार किया गया है, जहां हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गयी है.अस्पताल प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि डेडिकेटेड वार्ड में ऑक्सीजन गैस, ठंडा पानी के लिए फ्रिज, आवश्यक दवाएं और अन्य चिकित्सा उपकरण विभागीय निर्देशानुसार उपलब्ध करा दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल हीट वेव से प्रभावित मरीजों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी चिकित्सकों द्वारा किया जायेगा. यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है, तो डेडिकेटेड हीट वेव वार्ड को पूरी तरह सक्रिय कर अलग चिकित्सक की भी तैनाती की जायेगी. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से स्पष्ट दिशा-निर्देश प्राप्त हैं. जिला महामारी रोग के नोडल पदाधिकारी डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि हीट स्ट्रोक के मामलों में तत्काल उपचार अत्यंत आवश्यक होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में भी हीट वेव वार्ड की मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गयी है.

सीएस ने डेडिकेटेड हीट वेव वार्ड का निरीक्षण किया

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर सभी आवश्यक संसाधनों को पहले से ही व्यवस्थित कर लिया गया है. सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों को ठंडा रखने, शरीर का तापमान नियंत्रित करने और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं. इसी क्रम में शनिवार को सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल पहुंचकर डेडिकेटेड हीट वेव वार्ड का निरीक्षण किया और मॉक ड्रिल भी कराया. इस दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षण दिया गया. मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये, ताकि हीट वेव की स्थिति में मरीजों को तुरंत और प्रभावी उपचार मिल सके.

क्या कहते हैं सिविल सर्जन

हीट वेव से निबटने के लिए सभी जरूरी तैयारी पूरा कर ली गयी है. किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए टीम पूरी तरह सतर्क है. हालांकि उपचार के अलावा तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने और लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंच चिकित्सकों से परामर्श लेना जरूरी है.

डॉ मणिराज रंजन, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल सासाराम

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन