रोहतास में आफत बनी बारिश, मिट्टी की दीवार गिरने से तीन लोग घायल, हालत गंभीर
Published by : Sakshi kumari Updated At : 15 May 2026 11:37 AM
डॉक्टर की तस्वीर
जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे के करीब में देवडिही गांव में एक बड़ा हादसा हो गया. स्थानीय थाना क्षेत्र के उक्त गांव में अचानक मिट्टी की कच्ची दीवार गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Rohtas News: (चेनारी से संदेश जायसवाल) जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे के करीब में देवडिही गांव में एक बड़ा हादसा हो गया. स्थानीय थाना क्षेत्र के उक्त गांव में अचानक मिट्टी की कच्ची दीवार गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
कैसे हुआ हादसा
घायल देवडिही गांव निवासी 30 वर्षीय चंदन बिंद, 13 वर्षीय दुर्गा कुमारीऔर 29 वर्षीय शारदा देवी घायल हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य घर के पास दैनिक कार्य में लगे हुए थे.इसी दौरान अचानक पुरानी मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर पड़ी.दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया.
3 लोग हुए घायल
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला. हादसे में घायल लोगों को सिर,हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है. प्राथमिक उपचार कर रहे डॉक्टर शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन सभी को निगरानी में रखा गया है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी की दीवार काफी कमजोर हो चुकी थी. कई बार घर की हालत खराब होने की जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधि को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई पहल नहीं की गई.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की अपील
लोगों ने प्रशासन से गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने और जर्जर मकानों की जांच कराने की मांग की है. घटना के बाद गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को सावधानी बरतने की अपील की है.प्रशासन ने भी लोगों को जर्जर और कमजोर दीवारों से दूर रहने की सलाह दी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
Also Read: औरंगाबाद के स्कूल में छिपकली को जकड़े दिखा सांप, बच्चों और शिक्षकों में दहशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










