बाबा साहेब ने हमें संविधान व वोट का दिया अधिकार : अरुण सिंह

Updated:
विज्ञापन
बाबा साहेब ने हमें संविधान व वोट का दिया अधिकार : अरुण सिंह

नोनहर गांव स्थित काली स्थान के प्रांगण में हुआ आयोजन

विज्ञापन

बिक्रमगंज. प्रखंड के नोनहर गांव स्थित काली स्थान के प्रांगण में बुधवार को पासवान युवा मंच की ओर से आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में लोक कलाकारों ने गीतों के माध्यम से बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. लोकगायक मिथिलेश प्रेमी व मिंटू हिटलर ने बाबा साहेब को समर्पित चैती गीतों से समां बांध दिया. इस मौके पर वक्ताओं ने लोक संगीत को सामाजिक जागरूकता का माध्यम बताया और कहा कि समाज को जगाने में इसकी बड़ी भूमिका हो सकती है. मुख्य अतिथि काराकाट विधायक अरुण सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें संविधान और वोट का अमूल्य अधिकार दिया है, लेकिन अब भी समाज को बहुत कुछ हासिल करना है. उन्होंने संविधान की मजबूती पर भरोसा जताते हुए कहा कि जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोग आंबेडकर को थामे हुए हैं, तो संविधान पर कोई आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता. विधायक ने जातिगत जनगणना पर चिंता जताते हुए कहा कि 65% लोग आज भी 6 से 10 हजार सालाना आमदनी में जीवन बिता रहे हैं. कार्यक्रम का सफल संचालन संजय सिंह कर्मयोगी ने किया. मौके पर जिला पार्षद प्रभाषचंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह, नोनहर पंचायत मुखिया पति मिक्की राज मेहता, पत्रकार संतोष चंद्रकांत, पैक्स अध्यक्ष अमन राज मेहता, कुसुम्हारा पंचायत के प्रतिनिधि राकेश सिंह, अधिवक्ता विजय प्रसाद, रितेश तिवारी और रामचंद्र प्रसाद नटराज समेत अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी अपनी बातें रखी. कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद पासवान, हृदयानंद पासवान, मुन्ना पासवान, गांधी पासवान, अनिल पासवान, मुन्ना पासी, डब्लू पासवान, अशोक पासवान आदि का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन