रोहतास : नोखा में घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
घटना स्थल पर मौत की जांच करते नोखा थानाध्यक्ष व एफएसएल टीम के अधिकारी | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : रोहतास के नोखा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
Sasaram News : नोखा थाना क्षेत्र के रामपुर (चनका) गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान दीपक कुमार की 30 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गयी और आसपास के लोग मौके पर जुट गये.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर नोखा थानाध्यक्ष अनुज कुमार, पुलिस सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी भी जुटायी.
वर्ष 2017 में हुई थी शादी, दो बच्चे हैं
बताया जाता है कि प्रीति कुमारी की शादी वर्ष 2017 में दीपक कुमार के साथ हुई थी. दंपती के दो बच्चे हैं. रविवार सुबह घर में प्रीति का शव फंदे से लटका मिलने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
Also Read : कैमूर में रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, सीवों गांव में मां-बेटी के साथ मारपीट का आरोप
मायके वालों को दी गयी घटना की सूचना
थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि मृतका के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं. उन्हें घटना की सूचना दे दी गयी है. उनके सोमवार सुबह तक रामपुर पहुंचने की संभावना है. मृतका का मायका भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव बताया गया है.
Also Read : कैमूर में दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, तीन किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह गड्ढे
आवेदन मिलने के बाद होगी विधि सम्मत कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मायके वालों के पहुंचने का इंतजार कर रही है. परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
Also Read : लेवा बांध गांव में छत की ढलाई के दौरान हादसा, कंक्रीट मिक्सिंग मशीन की चपेट में आने से मजदूर गंभीर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए