सासाराम : सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने खिलाड़ियों को दिया संघर्ष का संदेश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : बिहार में नारायण वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी की. खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों को संघर्ष के महत्व पर जोर दिया. प्रतियोगिता में देश-विदेश की टीमों ने भाग लिया.

विज्ञापन

Sasaram News : बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष करता रहे. जीवन में उतार-चढ़ाव सामान्य प्रक्रिया है. इससे कभी घबराना नहीं चाहिए, बल्कि चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए. वह रविवार को जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में नारायण वर्ल्ड स्कूल की मेजबानी में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं.

विज्ञापन

बिहार में राष्ट्रीय स्तर की बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता गर्व की बात

मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार की धरती पर सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर की बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है. इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से आये खिलाड़ियों से सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है. उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.

देश-विदेश से खिलाड़ियों का पहुंचना विश्वविद्यालय के लिए गौरव

समारोह को संबोधित करते हुए गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि देश के विभिन्न हिस्सों के साथ भारत के बाहर से भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों और देशों से आये खिलाड़ियों की मेजबानी का अवसर विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है.

View on Instagram

खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा देने का आश्वासन

औरंगाबाद के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने देशभर से आये खिलाड़ियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. आयोजन समिति की ओर से बेहतर व्यवस्था का भरोसा भी दिलाया गया.

मंच से भाषण देती मंत्री श्रेयसी सिंह
मंच से भाषण देती मंत्री श्रेयसी सिंह

नवीनगर के विधायक चेतन आनंद ने भी उद्घाटन समारोह को संबोधित किया.

Also Read : सासाराम में आज लव-कुश जयंती समारोह, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा करेंगे उद्घाटन

वंदे मातरम के गायन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के गायन से हुई. इसके बाद विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति गोविंद नारायण सिंह ने समारोह में मौजूद अतिथियों, सीबीएसई अधिकारियों, खिलाड़ियों, आयोजन समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया. समारोह के अंत में नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक डॉ. मोनिका सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

कार्यक्रम की तस्वीर
कार्यक्रम की तस्वीर

उद्घाटन समारोह में रोहतास के जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज सहित अन्य अधिकारी, सीबीएसई के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

Also Read : सासाराम: जिले के तीन थानों में थानाध्यक्ष बदले, पुलिस विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश

देश के साथ विदेश की भी आठ टीमें ले रही हैं भाग

प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए प्रति कुलाधिपति गोविंद नारायण सिंह ने कहा कि इसमें देशभर से करीब 65 से अधिक टीमें और 700 से अधिक बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं. इसके अलावा कतर, ओमान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से भी आठ टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं.

उन्होंने बताया कि रविवार को उद्घाटन के बाद बास्केटबॉल के मुकाबले सोमवार सुबह से शुरू होंगे.

Also Read : रोहतास महिला कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग, मुख्यमंत्री से मिले विधायक मुरारी प्रसाद गौतम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन