रोहतास महिला कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग, मुख्यमंत्री से मिले विधायक मुरारी प्रसाद गौतम
रोहतास महिला कॉलेज में पीजी समेत अन्य पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपते चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम| Prabhat Khabar Network
Sasaram News : रोहतास महिला कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. कॉलेज में गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र जैसे विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने का अनुरोध किया गया है. इससे छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा.
Sasaram News : रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर चेनारी विधायक एवं पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर कॉलेज में गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने का अनुरोध किया. साथ ही बीएससी एवं बीसीए पाठ्यक्रम शुरू करने की भी मांग रखी.
स्नातक के बाद छात्राओं को दूसरे कॉलेजों का करना पड़ता है रुख
मुख्यमंत्री को सौंपे मांग पत्र में विधायक ने कहा है कि रोहतास महिला कॉलेज जिले का महत्वपूर्ण महिला शिक्षण संस्थान है. यहां जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्राएं स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए आती हैं. कॉलेज में पीजी की पढ़ाई नहीं होने के कारण स्नातक के बाद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे कॉलेजों का रुख करना पड़ता है.
उन्होंने कहा कि दूरी, आर्थिक स्थिति एवं पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कई छात्राओं के लिए दूसरे स्थानों पर जाकर उच्च शिक्षा हासिल करना संभव नहीं हो पाता है. ऐसे में रोहतास महिला कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू होने से छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा जारी रखने का अवसर मिलेगा.
Also Read : मदरा गांव में महिला से मारपीट, मां-बेटे पर गाली-गलौज और लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप
बीएससी और बीसीए शुरू करने की भी मांग
मुरारी प्रसाद गौतम ने गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू कराने के साथ विज्ञान एवं व्यावसायिक शिक्षा के अवसर बढ़ाने के लिए बीएससी एवं बीसीए पाठ्यक्रम शुरू करने का भी अनुरोध किया. उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं के उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार करने के लिए आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने तथा संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश देने की मांग की.
Also Read : जिला फुटबॉल सुपर लीग में नेशनल बॉयज एकेडमी और तूफान क्लब का मुकाबला बराबरी पर छूटा
पीजी में सीटों की कमी से छात्राओं को परेशानी
इधर, अभिभावकों का कहना है कि पीजी नामांकन में सीटों की कमी के कारण योग्य छात्राओं को भी परेशानी हो रही है. हाल ही में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से पीजी नामांकन के लिए परीक्षा ली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. सीमित सीटों के कारण सभी सफल छात्र-छात्राओं का नामांकन संभव नहीं हो पायेगा.
अधिक कॉलेजों में पीजी शुरू होने से कम होगी परेशानी
अभिभावकों के अनुसार, जिले के अधिक कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू होने से सीटों की कमी की समस्या कम होगी और छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा जारी रखने का अवसर मिलेगा. खासकर रोहतास महिला कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू होने से जिले की छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.
Also Read : कैमूर: गोबरछ की मुख्य सड़क जलजमाव से बनी तालाब, गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे राहगीर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए