जिला फुटबॉल सुपर लीग में नेशनल बॉयज एकेडमी और तूफान क्लब का मुकाबला बराबरी पर छूटा

Updated:
विज्ञापन

फुटबॉल खेलते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर में जिला स्तरीय फुटबॉल सुपर लीग चैंपियनशिप में नेशनल बॉयज एकेडमी, भभुआ और तूफान फुटबॉल क्लब, अखलासपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ.

विज्ञापन

Kaimur News : जिला फुटबॉल संघ कैमूर के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल सुपर लीग चैंपियनशिप में शनिवार को नेशनल बॉयज एकेडमी फुटबॉल क्लब, भभुआ और तूफान फुटबॉल क्लब, अखलासपुर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ.

विज्ञापन

मैच के पहले हाफ में नेशनल बॉयज एकेडमी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया. टीम के खिलाड़ी मुनीब, अरबाज, कुलदीप और इंद्रजीत ने मैदान पर बेहतरीन तालमेल और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया. लगातार हमलों के बीच नेशनल बॉयज एकेडमी के हेमंत कुमार, जर्सी नंबर-2 ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. पहले हाफ की समाप्ति तक नेशनल बॉयज एकेडमी की टीम एक गोल से आगे रही.

दूसरे हाफ में तूफान क्लब ने की शानदार वापसी

दूसरे हाफ में तूफान फुटबॉल क्लब, अखलासपुर ने शानदार वापसी करते हुए खेल की गति बढ़ा दी. टीम के राजन, चितरंजन, माइकल और सचिन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए नेशनल बॉयज एकेडमी के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया.

Also Read : नासरीगंज में बीस सूत्री समिति की बैठक, राशन कार्ड से लेकर बिजली और खाद की समस्याएं उठीं

इसी क्रम में तूफान फुटबॉल क्लब के माइकल कुमार, जर्सी नंबर-17 ने शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. इसके बाद दोनों टीमों ने बढ़त बनाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी. मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

निर्मल सिंह के नेतृत्व में हो रही चैंपियनशिप

जिला स्तरीय फुटबॉल सुपर लीग चैंपियनशिप का आयोजन जिला फुटबॉल संघ कैमूर के सचिव निर्मल सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है. शनिवार के मुकाबले का संचालन अमजद अली ने किया.

Also Read : उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह कल रोहतास दौरे पर, राष्ट्रीय सीबीएसई बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का करेंगी उद्घाटन

रेफरी की भूमिका में रहे शौकत अली गद्दी

मैच में मुख्य रेफरी की भूमिका शौकत अली गद्दी ने निभाई. वहीं, सहायक रेफरी के रूप में गुड्डू राय, असरफ अली एवं इम्तियाज अली ने जिम्मेदारी संभाली.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे खेलप्रेमी और दर्शक

इस अवसर पर देवमुनि कुशवाहा, कबीर अली, हलधर सिंह, रामराज यादव, त्रिवेणी साह, प्रियांशु कुमार, दिलीप कुमार पटेल सहित जिला फुटबॉल संघ से जुड़े पदाधिकारी, खेलप्रेमी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे.

Also Read : ‘जल बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान के तहत घर-घर पहुंचे एनएसएस स्वयंसेवक, ग्रामीणों को किया जागरूक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन