कैमूर में रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, सीवों गांव में मां-बेटी के साथ मारपीट का आरोप
सदर अस्पताल में इलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : कैमूर के सीवों गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मारपीट में एक मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
Kaimur News : रुपये के पुराने लेन-देन को लेकर विवाद के दौरान भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों गांव में मां-बेटी के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गयीं. इसके बाद परिजन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. खबर लिखे जाने तक भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी.
रुपये के लेन-देन को लेकर चल रहा था विवाद
घायल महिलाओं की पहचान सीवों गांव निवासी रिंकू देवी, पति राजू सिंह और उनकी बेटी ऋतु कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, रुपये के लेन-देन को लेकर कन्हैया सिंह, पिता उमेश सिंह से विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी विवाद को लेकर सुरेश सिंह, पिता उमेश सिंह और उनके परिवार के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट की, जिसमें मां-बेटी घायल हो गयीं.
Also Read : कैमूर के नुआंव में पुलिस टीम पर फायरिंग, सफारी छोड़ अंधेरे में भागे सवार; तीन बाइक बरामद
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन
मारपीट की घटना के बाद परिजन घायल मां-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. दोनों का इलाज कराया गया. वहीं, मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आ सका है.
Also Read : हरियाणा से सुपौल ले जाई जा रही 80 लाख की शराब मोहनिया चेकपोस्ट पर जब्त, चालक गिरफ्तार
पुलिस में शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं
खबर लिखे जाने तक भभुआ थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की जानकारी नहीं थी. पुलिस की ओर से भी मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.
Also Read : हरियाणा से सुपौल ले जाई जा रही 80 लाख की शराब मोहनिया चेकपोस्ट पर जब्त, चालक गिरफ्तार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए