लेवा बांध गांव में छत की ढलाई के दौरान हादसा, कंक्रीट मिक्सिंग मशीन की चपेट में आने से मजदूर गंभीर
सदर अस्पताल में इलाजरत घायल
Kaimur News : लेवा बांध गांव में छत की ढलाई का काम चल रहा था, तभी कंक्रीट मिक्सिंग मशीन की वायर टूटने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को वाराणसी रेफर किया गया है.
Kaimur News : करमचट थाना क्षेत्र के लेवा बांध गांव में शनिवार देर शाम छत की ढलाई के दौरान कंक्रीट मिक्सिंग मशीन की वायर टूटने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान बसुहारी गांव निवासी सुदामा राम के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय मंगरू राम के पुत्र हैं.
ढलाई के दौरान अचानक टूट गयी मशीन की वायर
बताया जाता है कि बसुहारी गांव निवासी राजू पासवान मजदूरों को लेकर लेवा बांध गांव में छत की ढलाई का काम कराने पहुंचे थे. इसी दौरान ढलाई का काम चल रहा था, तभी कंक्रीट मिक्सिंग मशीन की वायर अचानक टूट गयी. मशीन की चपेट में आने से नीचे काम कर रहे सुदामा राम गंभीर रूप से घायल हो गये.
Also Read : हरियाणा से सुपौल ले जाई जा रही 80 लाख की शराब मोहनिया चेकपोस्ट पर जब्त, चालक गिरफ्तार
प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ किया गया रेफर
हादसे के बाद ठेकेदार घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. स्थिति गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल, भभुआ रेफर कर दिया गया.
Also Read : कैमूर के नुआंव में पुलिस टीम पर फायरिंग, सफारी छोड़ अंधेरे में भागे सवार; तीन बाइक बरामद
गंभीर स्थिति में वाराणसी रेफर
सदर अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. सीतेश कुमार ने घायल मजदूर की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया.
Also Read : कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार पियक्कड़ गिरफ्तार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए