ePaper

शराब मामले में गिरफ्तार बंदी कोर्ट में पेशी के बाद हुआ फरार

Updated at : 22 Apr 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
शराब मामले में गिरफ्तार बंदी कोर्ट में पेशी के बाद हुआ फरार

Sasaram news. बिक्रमगंज अनुमंडल के गोड़ारी से अवैध शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार बंदी मंगलवार को सासाराम कोर्ट में पेशी के बाद हाथ से हथकड़ी निकाल फरार हो गया. इससे उत्पाद विभाग की टीम में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

गोड़ारी से 17 लीटर शराब के साथ पकड़ कोर्ट में पेशी के लिए लायी थी उत्पाद विभाग की टीम21 मार्च को भी कोर्ट के बाहर से काराकाट पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ था पॉक्सो एक्ट का आरोपित फोटो-18-फरार कैदी को कोर्ट परिसर के बाहर ढूंढ़ती पुलिस. प्रतिनिधि, सासाराम सदरबिक्रमगंज अनुमंडल के गोड़ारी से अवैध शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार बंदी मंगलवार को सासाराम कोर्ट में पेशी के बाद हाथ से हथकड़ी निकाल फरार हो गया. इससे उत्पाद विभाग की टीम में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, काराकाट थाना क्षेत्र के बाराडीह मखान गांव निवासी गुप्तेश्वर साह के 32 वर्षीय बेटे आनंद साह को उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को कोर्ट में पेशी के लिए सासाराम लाया था. पुलिस ने बंदी को न्यायालय में पेशी दिया. जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया. कोर्ट के निर्णय के बाद पुलिस बल उसे मंडलकारा ले जाने की तैयारी कर रहे थे. जैसे ही टीम के सिपाही उसे कोर्ट से बाहर लेकर निकले, वैसे ही वह हाथ से हथकड़ी निकाल पुरानी जीटी रोड की ओर भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने उसका पीछा भी किया लेकिन, न्यायालय के बाहर भीड़-भाड़ का फायदा उठा फरार हो गया. उत्पाद विभाग की पुलिस पूरे दिन खान छानती रही, लेकिन कैदी पकड़ में नहीं आ सका. इसकी जानकारी टाउन थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने फरार कैदी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी है. इसके बाद उत्पाद विभाग व टाउन थाने की पुलिस कैदी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

21 मार्च को भी काराकाट थाने से पॉक्सो एक्ट का आरोपित हुआ था फरार

विगत 20 मार्च को भी काराकाट थाने की पुलिस ने पॉक्सो के दो आरोपितों को भागलपुर से गिरफ्तार कर लाया था. जहां अगले दिन कोर्ट में पेशी के लिए सासाराम भेजा था. इस दौरान एक आरोपित रघुराज कुमार मंडलकारा ले जाने के दौरान थाने की एसआइ शबनम कुमारी व पुलिस बल को चकमा देकर फरार हो गया था. इस संबंध में एसपी रौशन कुमार ने बताया कि न्यायालय के बाहर से फरार कैदी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कैदियों को ले जाने वाले पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की जांच की जा रही है. फरार कैदियों के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन