जनगणना की तैयारी तेज, गिरधरिया में डिजिटल ट्रायल से प्रशिक्षुओं को मिला फील्ड अनुभव
Published by :Vikash Kumar
Published at :19 Apr 2026 9:19 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS.आगामी जनगणना को लेकर प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. इसी क्रम में गिरधरिया गांव के वार्ड संख्या 13 में चयनित प्रशिक्षुओं को घर-घर सर्वे का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य वास्तविक जनगणना से पहले प्रशिक्षुओं को जमीनी स्तर पर पूरी तरह दक्ष बनाना है, ताकि डेटा संग्रहण में किसी प्रकार की त्रुटि न हो.
विज्ञापन
34 बिंदुओं पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
शिवसागर.
आगामी जनगणना को लेकर प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. इसी क्रम में गिरधरिया गांव के वार्ड संख्या 13 में चयनित प्रशिक्षुओं को घर-घर सर्वे का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य वास्तविक जनगणना से पहले प्रशिक्षुओं को जमीनी स्तर पर पूरी तरह दक्ष बनाना है, ताकि डेटा संग्रहण में किसी प्रकार की त्रुटि न हो.प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़े कुल 34 बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है. इसमें भवन और मकान से संबंधित विवरण, जैसे भवन संख्या, जनगणना मकान संख्या, फर्श, दीवार और छत की सामग्री, मकान का उपयोग व स्थिति शामिल है. इसके साथ ही परिवार से संबंधित जानकारियां जैसे परिवार क्रमांक, मुखिया का नाम, कुल सदस्यों की संख्या, लिंग, सामाजिक श्रेणी, वैवाहिक स्थिति, कमरों की संख्या व स्वामित्व की स्थिति दर्ज करने का अभ्यास कराया जा रहा है. इसके अलावा पेयजल का स्रोत और उसकी उपलब्धता, बिजली की व्यवस्था, शौचालय की उपलब्धता एवं प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर, रसोईघर व उपयोग में आने वाले ईंधन (एलपीजी, पीएनजी आदि) से संबंधित जानकारी भी एकत्र करने की ट्रेनिंग दी जा रही है. आधुनिक सुविधाओं के अंतर्गत मोबाइल, स्मार्टफोन, इंटरनेट, कंप्यूटर, टीवी, रेडियो, साइकिल, मोटरसाइकिल, कार, जीप आदि संसाधनों की जानकारी दर्ज करने का भी अभ्यास कराया जा रहा है. यह पूरा कार्य डिजिटल एचएलओ एप्लीकेशन के माध्यम से कराया जा रहा है, जिससे आंकड़े सीधे ऑनलाइन दर्ज हो रहे हैं और पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है.यह ट्रायल जनगणना की तैयारी का अहम हिस्सा
पर्यवेक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि यह ट्रायल जनगणना की तैयारी का अहम हिस्सा है, जिससे प्रशिक्षुओं को फील्ड का व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है. प्रशिक्षण में उदय बहादुर सिंह, रजनीश कुमार, सदाम जी, बालमुकुंद पासवान, राजीव कुमार, विशाल कुमार, उमेश कुमार, कौशल कुमार, कमलेश कुमार और सत्यनारायण पासवान सहित कई युवकों ने भाग लिया. ट्रायल पूरा होने के बाद यही प्रशिक्षु आगामी जनगणना में प्रगणक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




