आज से स्नातक सेमेस्टर-चार की परीक्षा दो पालियों में होगी शुरू

Published by :ANURAG SHARAN
Published at :28 Apr 2026 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
आज से स्नातक सेमेस्टर-चार की परीक्षा दो पालियों में होगी शुरू

सत्र 2024-28 के छात्रों की परीक्षा 29 अप्रैल से, पांच मई तक थ्योरी, छह से 16 मई तक होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

विज्ञापन

तैयारी.

सत्र 2024-28 के छात्रों की परीक्षा 29 अप्रैल से, पांच मई तक थ्योरी

छह से 16 मई तक होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

फोटो–5- परीक्षा केंद्र अवधूत भगवान राम कॉलेज का मुख्य गेट.

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अंतर्गत स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-चार (सीबीसीएस) परीक्षा 2026 बुधवार से शुरू हो रही है. परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल से पांच मई तक थ्योरी परीक्षा आयोजित की जायेगी, जबकि 6 मई से 16 मई तक प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधित कॉलेजों में ली जायेगी. विश्वविद्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आर्ट्स (सोशल साइंस व ह्यूमैनिटीज) के छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी. वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक साइंस व कॉमर्स संकाय की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा कार्यक्रम के तहत 29 अप्रैल को दोनों पालियों में मेजर कोर्स (एमजेसी-5), 30 अप्रैल को मेजर कोर्स (एमजेसी-6), 2 मई को मेजर कोर्स (एमजेसी-7), 4 मई को माइनर कोर्स (एमआइसी-4) और 5 मई को एबिलिटी एनहांसमेंट कोर्स (एईसी-4) की परीक्षा होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि प्रैक्टिकल वाइवा के अंक पोर्टल पर समय से अपलोड कर 18 मई तक हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें. वहीं, परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को छह मई तक उपस्थिति पत्रक व मेमो भेजने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. छात्र-छात्राओं से समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गयी है.

(इन्सेट)

सत्र 2025-9 के सेमेस्टर-4 के छात्रों को राहत, परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि एक मई तक बढ़ी200 रुपये विलंब शुल्क के साथ भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म75% उपस्थिति प्रमाणपत्र अनिवार्य, बिना सत्यापन एडमिट कार्ड नहींप्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा ने स्नातक सत्र 2025-29 के सेमेस्टर-4 (सीबीसीएस) छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से जारी सूचना के अनुसार, अब छात्र-छात्राएं एक मई 2026 तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भर सकेंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट के स्टूडेंट पोर्टल पर लॉगिन कर अपना परीक्षा फॉर्म भरेंगे. निर्धारित तिथि के बाद फॉर्म भरने का कोई अवसर नहीं दिया जायेगा. साथ ही परीक्षा फॉर्म जमा करने के दौरान 75% उपस्थिति का प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य किया गया है, जिसे संबंधित कॉलेज के प्राचार्य द्वारा सत्यापित करना होगा. जिन छात्र-छात्राओं के फॉर्म का सत्यापन कॉलेज द्वारा नहीं किया जायेगा, उनका एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो सकेगा. विश्वविद्यालय ने सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे समय पर छात्रों के फॉर्म का सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन