एसडीपीओ ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
विज्ञापन
संझौली.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साकेत कुमार ने शनिवार की रात करीब नौ बजे संझौली पहुंचकर विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. एसडीपीओ ने कहा कि पूजा पंडाल के चारों ओर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए. पर्याप्त रोशनी, पानी और वॉलेंटियर की तैनाती रखी जाये. सुरक्षा की दृष्टि से हवन कुंड को पंडाल से बाहर रखा जाये और यथासंभव अग्निशामक की व्यवस्था भी की जाये. पंडाल निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार, बीडीओ प्रभा कुमारी, थानाध्यक्ष पूनम कुमारी और बिक्रमगंज अध्यक्ष ललन कुमार भी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










