18 वर्षो से फरार आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की

Updated:
विज्ञापन
18 वर्षो से फरार आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की

Sasaram news. मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात बीडीओ मोहम्मद नौशाद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के मामले में 18 वर्षो से फरार आरोपित राजेश साह के घर कुर्की-जब्ती की.

विज्ञापन

फोटो-03-कुर्की करते हुए पुलिस अधिकारी. नासरीगंज. मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात बीडीओ मोहम्मद नौशाद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के मामले में 18 वर्षो से फरार आरोपित राजेश साह के घर कुर्की-जब्ती की. इस दौरान दरवाजा, चौखट, खिड़की, पंखा, गैस सिलिंडर व टीवी सहित अन्य सामान्य को जब्त कर थाना लाया गया. गौरतलब है कि थाने को न्यायालय के निर्देश पर फरार चल रहे आरोपित राजेश साह के विरुद्ध कुर्की-जब्ती की यह कार्रवाई की गयी. वहीं, कांड के अनुसंधानकर्ता पीएसआइ रूपम कुमारी ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट के आरोपी द्वारा वारंट के बाद भी न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उक्त अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की किया गया है. वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उक्त आरोपित कई वर्ष से फरार चल रहा था. बीते दिनों पुलिस के द्वारा आरोपित के घर इश्तेहार भी चिपकाया गया था. बावजूद इसके उसने आत्मसमर्पण नहीं किया. कार्रवाई के दौरान एसआइ सुबोध कुमार, एएसआइ विनोद कुमार, रामकुमार, पीटीसी अश्विनी कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन