ePaper

जीविका दीदी की रसोई के खाने का टेस्ट लेंगे मरीज

Updated at : 23 Apr 2024 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका दीदी की रसोई के खाने का टेस्ट लेंगे मरीज

अनुमंडलीय अस्पताल में आनेवाले मरीज जीविका दीदी की रसोई के खाने का टेस्ट लेंगे.

विज्ञापन

डेहरी नगर. अनुमंडलीय अस्पताल में आनेवाले मरीज जीविका दीदी की रसोई के खाने का टेस्ट लेंगे. अस्पताल में इलाज के दौरान भर्ती होने वाले मरीजों को मेनू के अनुसार पौष्टिक, स्वादिष्ट, शुद्ध व स्वच्छ खाना जीविका दीदी उपलब्ध करायेंगी. मरीजों को यह सुविधा नि:शुल्क रहेगा. लेकिन, परिजनों व ओपीडी में आने वाले मरीजों को खाने के हिसाब से जीविका दीदी को शुल्क चुकाना होगा. अनुमंडल अस्पताल परिसर में जीविका दीदी की रसोई को लेकर भवन निर्माण का कार्य चल रहा है. यह एक डेढ़ माह में पूरा होने की उम्मीद है. भवन निर्माण का कार्य पूरा होते ही सरकारी प्रक्रिया करने के बाद जीविका दीदी का कैंटीन शुरू हो जायेगा. हालांकि, फिलहाल अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से अस्पताल प्रशासन खाना मेनू के अनुसार उपलब्ध कराता है.

रसोई का संचालन संकुल स्तरीय कमेटी के माध्यम से होगा

जीविका अधिकारियों की मानें, तो अनुमंडलीय अस्पताल में बन रहे जीविका की रसोई को लेकर भवन में दो रूम, एक कम्युनिटी हाल के अलावा अन्य कक्ष रहेगा. रसोई को सुचारू रूप से चलाने को लेकर जीविका के संकुल स्तरीय संघ मॉनीटरिंग करेगा. हालांकि, एक कुक, दो जीविका दीदियां व एक अकाउंटेंट की तैनाती की जायेगी. आवश्यकता पड़ने पर कर्मियों की संख्या बढ़ेगी. यह रसोई ओपन मार्केट की तर्ज पर रहेगी.

क्या कहते हैं अधिकारी

जीविका दीदी द्वारा अनुमंडल अस्पताल परिसर में संचालित होने वाली रसोई को लेकर भवन निर्माण का कार्य चल रहा है. डेढ़ माह में भवन निर्माण का कार्य पूरा हो जायेगा. इस रसोई में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को नि:शुल्क खाना मेनू के अनुसार दिया जायेगा. आम मरीजों व परिजनों को इसके लिए जीविका द्वारा निर्धारित शुल्क को चुकाना होगा.

चंदन कुमार, प्रभारी बीपीएम, जीविका प्रखंड डेहरी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन