पैक्स चुनाव के अंतिम दिन 34 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन
पैक्स चुनाव के अंतिम दिन 34 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sasaram news. प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के लिए शुरू हुए नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन शनिवार को बलथरी और रेड़ियां पैक्स में कुल 34 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

विज्ञापन

बलथरी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 10 और रेड़ियां में तीन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पर्चा पांच व सात मई को नामांकन पत्रों की समीक्षा व नौ को आवंटित होगा चुनाव चिह्न फोटो-10-नामांकन के बाद सदस्यों के साथ रेड़ियां पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी. प्रतिनिधि, कोचस प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के लिए शुरू हुए नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन शनिवार को बलथरी और रेड़ियां पैक्स में कुल 34 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गयी. बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रभूषण गुप्ता ने बताया कि बलथरी और रेड़ियां पैक्स के लिए हो रहे चुनाव में नामांकन के पहले दिन चार प्रत्याशियों ने अध्यक्ष व 25 ने प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन पर्चा भरा था. इस तरह दो दिनों के दौरान कुल 63 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसमें बलथरी पैक्स में सबसे अधिक 10 और रेड़ियां पैक्स में सबसे कम 3 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं, बलथरी और रेड़ियां पैक्स में प्रबंधकारिणी सदस्यों के लिए 25 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया. बीडीओ ने बताया कि नामांकन समाप्ति के बाद पांच व सात मई को नामांकन पत्रों की समीक्षा और नौ मई को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का वितरण किया जायेगा. इसके बाद 16 मई को मतदान और उसके तुरंत बाद मतगणना का कार्य सम्पन्न होगा.इधर,बलथरी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष कुमार श्रीकांत ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.वहीं,रेड़ियां पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरा. नामांकन पत्र दाखिल कर प्रखंड कार्यालय परिसर से बाहर निकलते ही दोनों प्रत्याशी के सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन