पेड़ से टकरायी अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत, एक घायल
Published by :ANURAG SHARAN
Published at :07 May 2026 6:41 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS.चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी-शिवसागर स्टेट हाइवे पर डुमरी गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसे में 25 वर्षीय प्रभाकर पांडेय की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
विज्ञापन
मां मुंडेश्वरी धाम से पूजा कर लौट रहे थे दोनों युवक
घटना चेनारी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के समीप की
चेनारी
. चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी-शिवसागर स्टेट हाइवे पर डुमरी गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसे में 25 वर्षीय प्रभाकर पांडेय की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक शिवसागर थाना क्षेत्र के सोनहर गांव निवासी रमाशंकर पांडेय के 25 वर्षीय पुत्र प्रभाकर पांडेय थे. बताया जाता है कि वह अपनी नयी बाइक की पूजा कराने कैमूर जिले स्थित मां मुंडेश्वरी धाम गये थे. वहां से लौटने के दौरान डुमरी गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और उसपर दो लोग सवार थे. मोड़ के पास संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे पेड़ से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से सदर अस्पताल सासाराम पहुंचाया गया. वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने प्रभाकर पांडेय को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम को मौके पर भेजा गया था. इसके बाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण दोनों घायलों को अस्पताल भेज चुके थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










