लालगंज में जरूरतमंद बच्चों के बीच नया सवेरा शिक्षा संस्थान ने बांटी ड्रेस, शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
बच्चों के बीच ड्रेस वितरण | Prabhat Khabar Network

बच्चों के बीच ड्रेस वितरण

रोहतास के नया सवेरा शिक्षा संस्थान ने जरूरतमंद बच्चों के बीच ड्रेस वितरण किया और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

NGO Aware Children About Education : सासाराम शहर के लालगंज इलाके में मंगलवार की देर शाम एक ऐसा कार्यक्रम हुआ जिसने कई जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. नया सवेरा शिक्षा संस्थान की ओर से बच्चों के लिए ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक शामिल हुए. जैसे ही बच्चों को नई ड्रेस मिली, उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी. कई बच्चों के लिए यह सिर्फ कपड़ा नहीं बल्कि पढ़ाई के लिए एक नई उम्मीद जैसा था. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई के लिए प्रेरित करना था. अभिभावक ने इस पहल की जमकर सराहना की.कार्यक्रम का माहौल बेहद सकारात्मक और उत्साह से भरा रहा.

महिला टीम की सक्रिय भागीदारी

इस आयोजन की खास बात यह रही कि संस्थान की महिला टीम ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों से सीधे संवाद किया और शिक्षा के महत्व को सरल भाषा में समझाया. टीम ने बच्चों को रोज स्कूल जाने, पढ़ाई में मन लगाने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया.

शिक्षिका सिंपल देवी ने बताया इसका महत्त्व

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही योग शिक्षिका सिंपल देवी ने कहा कि शिक्षा ही वह ताकत है जो समाज में असली बदलाव ला सकती है. उन्होंने कहा कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलना उसका अधिकार है और समाज का कर्तव्य है कि इसमें सहयोग करे. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि नया सवेरा शिक्षा संस्थान का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जरूरतमंद बच्चों तक मदद पहुंचाई जाती रहेगी.

बच्चों और अभिभावकों में दिखी खुशी

ड्रेस पाकर बच्चों में अलग ही उत्साह देखने को मिला. कई बच्चे तुरंत ही नई ड्रेस पहनकर खुश नजर आए. वहीं अभिभावकों ने भी संस्थान के इस प्रयास की खुले दिल से तारीफ की. उनका कहना था कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें पढ़ाई के प्रति गंभीर बनाते हैं.

स्थानीय लोगों ने भी कहा की संस्थान की इस पहल ने यह संदेश दिया कि अगर समाज साथ दे, तो हर बच्चा आगे बढ़ सकता है. इस तरह के सामाजिक कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है. इससे जरूरतमंद बच्चों को यह एहसास होता है कि वे अकेले नहीं हैं और उनके बेहतर भविष्य के लिए लोग आगे आ रहे हैं.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन