सूर्यपुरा में स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार, नये समन्वयक के प्रयासों की सराहना
Author Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.सूर्यपुरा प्रखंड में इन दिनों स्वच्छता को लेकर नयी हलचल देखने को मिल रही है. बीते सप्ताह प्रखंड स्वच्छता समन्वयक के पद पर योगदान देने वाले कृष्ण सिंह की सक्रियता की चर्चा पूरे प्रखंड में हो रही है.
विज्ञापन
कार्यभार संभालते ही कृष्ण सिंह ने शुरू किया निरीक्षण और सुधार अभियान
लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, विशेष निगरानी टीम गठित होगी
सूर्यपुरा.
सूर्यपुरा प्रखंड में इन दिनों स्वच्छता को लेकर नयी हलचल देखने को मिल रही है. बीते सप्ताह प्रखंड स्वच्छता समन्वयक के पद पर योगदान देने वाले कृष्ण सिंह की सक्रियता की चर्चा पूरे प्रखंड में हो रही है. पदभार संभालने के दूसरे ही दिन उन्होंने सभी पंचायतों में पूर्व से संचालित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों (डब्ल्यूपीयू) का निरीक्षण किया और कई कमियों को चिह्नित कर सुधार के निर्देश दिये. साथ ही मुखिया और स्वच्छता पर्यवेक्षकों से समन्वय स्थापित कर लंबे समय से प्रभावित कचरा उठाव कार्य को तत्काल शुरू कराने पर जोर दिया.उन्होंने इ-रिक्शा और पैडल रिक्शा के माध्यम से नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया. स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए शनिवार की शाम उन्होंने प्रखंड मुख्यालय स्थित सदर पंचायत में राजा साहब के बड़ा तालाब के पास लगने वाले सब्जी बाजार के आसपास जमा कचरे का अपने स्तर से सफाई कार्य कराया, जिसकी स्थानीय स्तर पर काफी सराहना हो रही है.लापरवाही पर सख्ती की चेतावनी
प्रखंड स्वच्छता समन्वयक कृष्ण सिंह ने स्पष्ट कहा है कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने और मुख्य सड़कों पर खुले में शौच करने वालों को चिह्नित कर उन पर एक हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जायेगा. इसके लिए विशेष टीम का गठन किया जा रहा है, जो नियमित निगरानी करेगी.लोगों और जनप्रतिनिधियों ने की सराहना
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया है. छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि छठ घाट के पास वर्षों से जमा कचरे को हटाया गया, जो सराहनीय कदम है. सूर्यपुरा पंचायत के मुखिया प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि नये समन्वयक के आने से सफाई कार्य में तेजी आयी है और प्रखंड के कायाकल्प की उम्मीद बढ़ी है.शिवोबहार पंचायत के मुखिया भागीरथी सिंह ने भी कचरा उठाव व्यवस्था को और बेहतर बनाने की बात कही. समाजसेवी मो मजहर ने कहा कि नियमित सफाई से स्वच्छ वातावरण बनेगा और स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा.पूर्व उपसरपंच अभय कुमार ने बताया कि कृष्ण सिंह को पूर्व में स्वच्छता कार्य के लिए पटना में सम्मानित किया जा चुका है, जिससे लोगों की अपेक्षाएं और बढ़ गयी हैं.इसके अलावा बाजार में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए जिला परिषद प्रतिनिधि सीता सिंह से मिलकर बड़े डस्टबिन लगाने का सुझाव भी दिया गया है, ताकि सब्जी विक्रेता खुले में कचरा न फेंकें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










