गृह रक्षा वाहिनी संघ चुनाव संपन्न, विपिन, चंदन और नागेंद्र ने मारी बाजी

Published by :Vikash Kumar
Published at :18 Apr 2026 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
गृह रक्षा वाहिनी संघ चुनाव संपन्न, विपिन, चंदन और नागेंद्र ने मारी बाजी

SASARAM NEWS.जिला गृहरक्षा वाहिनी कार्यालय में शनिवार को बिहार रक्षा सेवक संघ केंद्रीय समिति पटना के तत्वावधान में जिला गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ इकाई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और महिला कोषांग पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ.

विज्ञापन

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और महिला कोषांग पदों के लिए हुआ मतदान, 46 मत रद्द पाये गये

डेहरी

नगर

. जिला गृहरक्षा वाहिनी कार्यालय में शनिवार को बिहार रक्षा सेवक संघ केंद्रीय समिति पटना के तत्वावधान में जिला गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ इकाई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और महिला कोषांग पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ.चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर विपिन कुमार ने 193 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की. वहीं उपाध्यक्ष पद में चंदन कुमार ने 207 मत और अनिल कुमार ने 188 मत प्राप्त कर सफलता हासिल की. सचिव पद पर नागेंद्र चौधरी ने 289 मत प्राप्त कर बाजी मारी. महिला कोषांग अध्यक्ष पद पर पूजा कुमारी ने 25 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की. इस चुनाव में लगभग 46 मत रद्द पाए गए. विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाकर गृह रक्षा वाहिनी के सदस्यों ने खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. प्रदेश अध्यक्ष सह सह-चुनाव पर्यवेक्षक अरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें विपिन कुमार को 193, संजय कुमार को 122 और एक अन्य प्रत्याशी को 92 मत प्राप्त हुए, जबकि 16 मत रद्द पाये गये.उपाध्यक्ष पद (दो पद) के लिए चंदन कुमार को 207, अनिल कुमार को 188, अमरजीत कुमार को 65 और परशुराम सिंह को 82 मत प्राप्त हुए, जबकि 17 मत रद्द रहे. सचिव पद पर नागेंद्र चौधरी को 289 और गौतम कुमार को 122 मत प्राप्त हुए, जबकि 13 मत रद्द रहे. महिला कोषांग अध्यक्ष पद पर पूजा कुमारी ने 25 और अनुप्रिया ने 10 मत प्राप्त किये.इससे पहले 16 मार्च को उपसचिव, संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यालय सचिव और महिला कोषांग सचिव पदों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो चुका था.चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदेश सचिव सह चुनाव प्रभारी पर्यवेक्षक रमाशंकर भारती, हरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन