सासाराम : गुप्ताधाम श्रावणी मेले को लेकर डीएम-एसपी की समीक्षा बैठक, चारपहिया वाहनों के जाने पर लगी रोक

Updated:
विज्ञापन
गुप्ता धाम श्रावणी मेले की तैयारी तेज, मंदिर से एक किमी पहले रुकेगी चारपहिया वाहन

फोटो-श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक में शामिल डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी . | Prabhat Khabar Network

Sasaram News : रोहतास के चेनारी स्थित विश्व प्रसिद्ध गुप्ताधाम श्रावणी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं. मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था और दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन

Sasaram News : विश्व प्रसिद्ध गुप्ताधाम श्रावणी मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार को वन विभाग के गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा व पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मेला व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, आपदा प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय गुप्ताधाम मार्ग पर वाहनों के परिचालन को लेकर लिया गया.

चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेले के दौरान किसी भी चारपहिया वाहन को गुप्ताधाम तक जाने की अनुमति नहीं होगी. सभी चारपहिया वाहनों को मंदिर परिसर से करीब एक किलोमीटर पहले बनाये जाने वाले अस्थायी पार्किंग स्थल पर ही रोक दिया जायेगा. वहां से श्रद्धालुओं को पैदल गुप्ताधाम तक जाना होगा. प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से पहाड़ी मार्ग पर जाम की समस्या नहीं होगी और श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम बनी रहेगी. बैठक में दोपहिया वाहनों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये.

तीन सवारी पर होगी कानूनी कार्रवाई

चालक सहित केवल दो लोगों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी. तीन सवारी लेकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. मेला मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस जांच अभियान चलाकर नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेगी.

पर्याप्त संख्या में होगी पुलिसबल की तैनाती

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पूरे मेला क्षेत्र, गुप्ताधाम मार्ग व संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और वन विभाग के कर्मियों की तैनाती की जायेगी. भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, दिशा-निर्देशन, निगरानी एवं सूचना केंद्र स्थापित किये जायेंगे. वहीं, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, पेयजल, अस्थायी शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन राहत दल की व्यवस्था समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया.

इस संबंध में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. वहीं, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करेंगे.

तीन सवारी मिलने पर होगी कार्रवाई

श्रावणी मेले के दौरान चालक सहित केवल दो लोगों को ही दोपहिया वाहन पर यात्रा करने की अनुमति होगी. तीन सवारी मिलने पर संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. पुलिस मेला मार्ग पर लगातार जांच अभियान चलायेगी.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग

मंदिर परिसर से लगभग एक किलोमीटर पहले अस्थायी पार्किंग बनायी जायेगी. सभी चारपहिया वाहन वहीं खड़े किये जायेंगे और श्रद्धालु पैदल गुप्ताधाम पहुंचेंगे. पार्किंग स्थल पर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है.

Also Read: सासाराम: कोचस में दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे दबकर 16 साल के किशोर की मौत, NH 319 पर 4 घंटे जाम



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन