नहाने के दौरान सोन नदी में पांच बच्चे डूबे, दो बच्चियों की मौत

Published by :ANURAG SHARAN
Published at :26 Apr 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
नहाने के दौरान सोन नदी में पांच बच्चे डूबे, दो बच्चियों की मौत

Sasaram news. थाना क्षेत्र के बांदू गांव के पास सोन नदी में नहाने के दौरान शनिवार की शाम करीब चार बजे पांच बच्चे डूब गये. सूचना पहुंचे गांव के गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की.

विज्ञापन

दो को बचाया गया, अंधेरा होने के कारण एक बच्ची की नहीं हो पायी तलाश प्रतिनिधि, नौहट्टा (रोहतास) थाना क्षेत्र के बांदू गांव के पास सोन नदी में नहाने के दौरान शनिवार की शाम करीब चार बजे पांच बच्चे डूब गये. सूचना पहुंचे गांव के गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान मोहित कुमार कुशुआ जपला झारखंड निवासी और दिव्या कुमारी (12) को सोन नदी से निकाल लिया गया और अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी स्थिति में सुधार है. वहीं, एक घंटे के बाद दो लड़कियों के शव बरामद हुए. उनकी पहचान मनीषा कुमारी (12) पिता अरविंद चंद्रवंशी, ग्राम कुशा जिला पलामू, झारखंड और रुचि कुमारी (17) पिता मोहन चंद्रवंशी ग्राम एरका औरंगाबाद निवासी के रूप में की गयी. वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि एक छह वर्षीया बच्ची पलक कुमारी, जो की नौहट्टा गांव निवासी है, उसकी रात अधिक होने के कारण तलाश नहीं हो पायी. बताया गया कि बांदू गांव निवासी अरविंद चंद्रवंशी के घर में गृह प्रवेश के कार्यक्रम के अवसर पर बच्चे आये हुए थे. पांचों बच्चे नहाने के लिए चार बजे शाम सोन नदी में पहुंचे थे. नहाने के दौरान डूब गये. हालांकि, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय गोताखोर की मदद से दो बच्चों को बाहर निकाल लिया और रेफरल अस्पताल नौहट्टा में इलाज कराया गया. मोहित कुमार और दिव्या कुमारी स्वस्थ हैं. वहीं, ग्रामीण के द्वारा पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी गयी. पुलिस के आते ही दोनों बच्चियों मनीषा व रुचि के शव सोन नदी से निकाला गया. अंधेरा होने के कारण एक बच्ची को ढूंढ़ा नहीं जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन