बिजली तार की चपेट में आकर कंटेनर में लगी आग, चालक-खलासी सुरक्षित

Updated:
विज्ञापन
बिजली तार की चपेट में आकर कंटेनर में लगी आग, चालक-खलासी सुरक्षित

SASARAM NEWS.आरा–सासाराम मुख्य पथ पर नोखा थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़े कंटेनर में आग लग गयी.

विज्ञापन

फोटो-21- ट्रक में लगी आग को बुझाते पुलिसकर्मी प्रतिनिधि,नोखा आरा–सासाराम मुख्य पथ पर नोखा थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़े कंटेनर में आग लग गयी. बताया जाता है कि कंटेनर सड़क किनारे गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें आग लग गयी.हादसे में चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. अचानक आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गयी और आसपास के लोग जुट गये. सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची.आग पर काबू पाने से पहले ही कंटेनर का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया. सूचना पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.थानाध्यक्ष ने बताया कि विद्युत तार की चपेट में आने से कंटेनर में आग लगी है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन