ePaper

राशन लेने गये व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोरी

Updated at : 27 May 2025 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
राशन लेने गये व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोरी

बेलवैयां गांव में चोरों ने घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

दिनारा. थाना क्षेत्र के बेलवैयां गांव में राशन लेने गये व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोरों ने सामान की चोरी कर ली. इस बाबत पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया. दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि दावथ थाने के कोआथ निवासी दीनानाथ तुरहा के पुत्र अशोक कुमार के ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. वह वर्तमान में बेलवैयां में रह रहा है. प्राथमिकी में कहा गया है कि दिनारा थाना क्षेत्र के बेलवैयां स्थित अहाता से दिनारा राशन लेने के लिए गया था, तभी अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर दो मोटर, पाइप, पंखा सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली. कांड दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन