सरकारी स्कूलों में अब फिर से मिलेगा अंडा, शुक्रवार के मीनू में बदलाव

Updated:
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में अब फिर से मिलेगा अंडा, शुक्रवार के मीनू में बदलाव

Sasaram news. मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को बच्चों को अब फिर से अंडा परोसा जायेगा. शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है.

विज्ञापन

पशुपालन विभाग की नयी सहमति के बाद मध्यान्ह भोजन योजना में हुआ संशोधन प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को बच्चों को अब फिर से अंडा परोसा जायेगा. शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है. पहले केंद्र सरकार की एडवाइजरी और पशुपालन विभाग के निर्देश के अनुसार अंडे को मेनू से हटाकर उसकी जगह सेमी ड्राई फूड दिया जा रहा था. लेकिन, अब बिहार सरकार के पशुपालन विभाग से प्राप्त ताजा परामर्श में कहा गया है कि यदि अंडा उपयुक्त तापमान (70 डिग्री सेल्सियस) पर पकाया जाये, तो इससे संक्रमण का खतरा नहीं रहता. इसके बाद निदेशालय ने स्पष्ट कर दिया है कि शुक्रवार के दिन बच्चों को अंडा देना पुनः शुरू किया जाये. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण योजना को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अंडा गुणवत्तापूर्ण हो और भोजन में सही तापमान पर तैयार किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन