रोहतास जिला मुख्यालय जनता दरबार में पहुंचे 175 मामले, डीएम ने अफसरों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में पहुंचे 175 मामले, डीएम ने त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

जनता की समस्या सुनते डीएम | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में शुक्रवार को 175 लोगों की समस्याओं की सुनवाई हुई. डीएम दीपक कुमार मिश्र ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए. भूमि विवाद, अतिक्रमण और सिंचाई जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

विज्ञापन

Rohtas DM Janata Darbar : रोहतास जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में आयोजित जिला जनता दरबार में शुक्रवार को लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई. डीएम दीपक कुमार मिश्र ने 175 आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Rohtas News : 175 मामलों की हुई सुनवाई

'सबका सम्मान - जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. भूमि विवाद, अतिक्रमण, सिंचाई, भू-अर्जन, राजस्व और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कुल 175 आवेदन प्राप्त हुए. डीएम ने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए.

Sasaram News : भूमि विवाद और सिंचाई की शिकायतें प्रमुख रहीं

गौरक्षणी वार्ड संख्या-12 निवासी अतुल्य कुमार सिंह ने खरीदी गई जमीन पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत की. डीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया. वहीं चेनारी प्रखंड के मगजपुरा गांव के किसानों ने बेहतर सिंचाई व्यवस्था की मांग उठाई.

अतिक्रमण और मुआवजा से जुड़े मामलों पर भी निर्देश

तकिया वार्ड संख्या-11 निवासी मीना देवी ने जमीन पर जबरन कब्जे के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई. अकोढ़ीगोला के केदार सिंह ने भूमि मुआवजा भुगतान पर रोक लगाए जाने से संबंधित आवेदन दिया. डीएम ने सभी मामलों की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

डीएम बोले, समय पर होगा समस्याओं का समाधान

जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जनता दरबार के माध्यम से लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है.

Also Read : बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर 13 जुलाई को भरेंगे पर्चा, चुनाव से पहले जन सुराज में शामिल हुए रामांशु सर



विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन