ePaper

वांटेड क्रिकेट क्लब ने नोखा को 130 रनों से किया पराजित

Updated at : 03 Jan 2026 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
वांटेड क्रिकेट क्लब ने नोखा को 130 रनों से किया पराजित

एसपी जैन कॉलेज के ग्राउंड में रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में हुआ आयोजन

विज्ञापन

सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग ने किया आयोजन अंकित बने मैन ऑफ द मैच, गेंदबाजों ने दिखाया दम, 19.4 ओवर में ढेर हुई नोखा टीम फोटो-11-अतिथियों के साथ खिलाड़ी व अन्य. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस एसपी जैन कॉलेज के ग्राउंड में रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का आठवां मैच वांटेड क्रिकेट क्लब और नोखा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. टॉस जीतकर वांटेड क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 27.2 ओवर खेलते हुए अपने सभी 10 विकेट खोकर 196 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से प्रिंस ने 33 रन. उत्तम ने 26 रन, अनीश ने 28 रन, शिवम आनंद ने 21 रन और करण ने 23 रन की उपयोगी पारी खेली. वहीं, गेंदबाजी में नोखा क्रिकेट क्लब की ओर से अभिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट, जबकि रोहित और हर्ष ने 2-2 विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोखा क्रिकेट क्लब की टीम मजबूत शुरुआत नहीं कर सकी और वांटेड क्रिकेट क्लब के धारदार गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 19.4 ओवर में मात्र 66 रन पर सिमट गयी. वांटेड क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाये. वहीं, हर्षित, अनुराग और मुकेश ने 2-2 विकेट लिए. प्रभावी गेंदबाजी के चलते वांटेड क्रिकेट क्लब ने नोखा क्रिकेट क्लब को 130 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंकित कुमार गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सेलेक्टर अर्जुन कुमार, संतोष कुमार, इमरान करीम, शिवम कुमार, संजू बाबा सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे. अंपायर की भूमिका मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई. वहीं स्कोरर के रूप में कुंदन कुमार का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन