रोहतास: बिक्रमगंज को मिला नया SDO, दिलीप कुमार ने संभाला पदभार, बोले- पारदर्शी प्रशासन और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता

SDO दिलीप कुमार ने संभाला पदभार
बिक्रमगंज अनुमंडल को नए अनुमंडलाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार मिल गए हैं. उन्होंने पदभार ग्रहण करते हुए आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासन को अपनी प्राथमिकता बताया है. दिलीप कुमार बिक्रमगंज से पहले लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं.
Bikramganj New SDO Dilip Kumar Rohtas : रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल को शुक्रवार को नया अनुमंडलाधिकारी (एसडीओ) मिल गया. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दिलीप कुमार ने विधिवत पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान एसडीओ प्रभात कुमार से प्रभार लेते हुए आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासन को अपनी प्राथमिकता बताया.
Rohtas News : दिलीप कुमार ने संभाला अनुमंडलाधिकारी का पदभार
शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिलीप कुमार ने औपचारिक रूप से एसडीओ का पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.
बिक्रमगंज से पहले भी रहा है जुड़ाव
दिलीप कुमार इससे पहले बिक्रमगंज में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी (पीजीआरओ) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. करीब तीन वर्ष बाद उनकी एक बार फिर बिक्रमगंज में वापसी हुई है. इस बार वे समस्तीपुर के सदर अनुमंडलाधिकारी पद से स्थानांतरित होकर एसडीओ के रूप में यहां पहुंचे हैं.
निवर्तमान एसडीओ ने साझा किया अनुभव
पदभार सौंपने के बाद प्रभात कुमार ने कहा कि उन्हें एक वर्ष एक माह तक बिक्रमगंज में कार्य करने का अवसर मिला. इस दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया. उन्होंने विश्वास जताया कि नए एसडीओ अपने अनुभव से प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करेंगे.
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा
नवपदस्थापित एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि वे बिक्रमगंज की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक परिस्थितियों से पहले से परिचित हैं. उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, पारदर्शी प्रशासन और सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. साथ ही सभी विभागों के समन्वय से विकास कार्यों को गति देने का भी भरोसा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










