रोहतास के शिक्षक दीपक चौधरी को राष्ट्रीय सम्मान, शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 के लिए चयन
फोटो कैप्शन : राष्ट्रीय शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 के लिए चयनित पीएम श्री चौबे जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक दीपक कुमार चौधरी. | Prabhat Khabar Network
पीएम श्री चौबे जवाहर विद्यालय के शिक्षक दीपक कुमार चौधरी को शिक्षण में नवाचार के लिए राष्ट्रीय शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है।
Rohtas News : शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और नवाचार के बेहतर प्रयोग के लिए पीएम श्री चौबे जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीमकरूप के अंग्रेजी शिक्षक दीपक कुमार चौधरी का चयन राष्ट्रीय शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 के लिए हुआ है. उन्हें बिहार राज्य से ‘वर्ष के शिक्षक-शिक्षण में नवाचार’ श्रेणी में चयनित किया गया है. उनके राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए चयनित होने पर विद्यालय परिवार समेत जिले के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है.
आपके शहर में
अंग्रेजी की पढ़ाई को बनाया सरल और रुचिकर
दीपक कुमार चौधरी को यह पहचान अंग्रेजी शिक्षण को सरल, रुचिकर और आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के निरंतर प्रयासों के लिए मिली है. शिक्षण में नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है.
नई दिल्ली में वैश्विक शिक्षा सम्मेलन के दौरान मिलेगा सम्मान
राष्ट्रीय सम्मान नई दिल्ली के 15 जनपथ रोड स्थित डॉ आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित होने वाले वैश्विक शिक्षा सम्मेलन के दौरान प्रदान किया जाएगा. इस वर्ष सम्मेलन का मुख्य विषय ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में मानवीय बुद्धिमत्ता का सदुपयोग’ रखा गया है. सम्मेलन में देशभर के शिक्षाविदों, विद्यालय प्रमुखों, नीति-निर्माताओं और शिक्षा क्षेत्र में नवाचार करने वाले लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गयी है.
विद्यालय परिवार ने दी बधाई
दीपक कुमार चौधरी के चयन पर पीएम श्री चौबे जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी. शिक्षकों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ अकोढ़ीगोला, रोहतास और बिहार के लिए भी गौरव की बात है. उन्होंने शिक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए