ePaper

विद्यालय लिपिक पद पर अनुकंपात्मक नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुरू

Updated at : 30 Jul 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय लिपिक पद पर अनुकंपात्मक नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुरू

SASARAM NEWS.बिहार राज्य स्कूल लिपिक व परिचारी नियमावली-2025 के तहत मृत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा पर नियुक्ति दिए जाने की प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार को लिपिक पद के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की गयी.

विज्ञापन

प्रमाण-पत्र जांच शिविर डायट परिसर में आयोजित, 31 जुलाई को अंतिम मौका

80 प्रतिशत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की हुई जांच, सेवा पुस्तिका सहित सभी प्रमाण-पत्रों का किया गया मिलान

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस.

बिहार राज्य स्कूल लिपिक व परिचारी नियमावली-2025 के तहत मृत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा पर नियुक्ति दिए जाने की प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार को लिपिक पद के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की गयी. यह कार्य सासाराम के फजलगंज स्थित डायट परिसर में दो पालियों में संपन्न हुआ. प्रथम पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक क्रम संख्या 1 से 50 तक व द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक क्रम संख्या 51 से 100 तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) निशांत गुंजन ने बताया कि पहले दिन लगभग 80 प्रतिशत अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों की जांच की गयी. इनमें मृतक शिक्षक/कर्मी का मृत्यु प्रमाण-पत्र, आवेदक का आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पारिवारिक सूची, आवासीय व जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, कंप्यूटर दक्षता प्रमाण-पत्र, शपथ-पत्र तथा मृत शिक्षक/कर्मी की सेवा पुस्तिका आदि शामिल रहे. उन्होंने जानकारी दी कि 31 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक क्रम संख्या 101 से 150 तक के अभ्यर्थियों की जांच होगी. वहीं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक क्रम संख्या 150 से आगे के लिपिक पद के तथा सभी परिचारी पद के अभ्यर्थियों की जांच भी की जायेगी. जिन अभ्यर्थियों की जांच किसी कारणवश छूट जायेगी, उन्हें 31 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक अंतिम अवसर दिया जायेगा. इसके बाद किसी भी दावे या विद्यालय आवंटन पर विचार नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन