विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बनाये जायेंगे सदस्य

सदस्यता अभियान के साथ ही जिले में भाजपा विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारी में जुट गयी है. सोमवार को भाजपा जिले की संयुक्त मोर्चा सदस्यता अभियान कार्यशाला में 4.50 लाख सदस्य बनाने के तरीकों पर चर्चा की गयी.
सासाराम नगर. सदस्यता अभियान के साथ ही जिले में भाजपा विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारी में जुट गयी है. सोमवार को भाजपा जिले की संयुक्त मोर्चा सदस्यता अभियान कार्यशाला में 4.50 लाख सदस्य बनाने के तरीकों पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता व महामंत्री विजय सिंह के संचालन में हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायी. उन्होंने सभी लोगों को एक नंबर पर मिस कॉल करके भाजपा का सदस्य बनने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जिले में 4.50 लाख भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें लगातार प्रत्येक गांव में स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक करके सदस्य बनाने का कार्य किया जा रहा है. ताकि 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके. भाजपा संगठन की आत्मा सदस्य हैं. उस आत्मा में मजबूत जान फूंकने का स्तंभ भाजपा कार्यकर्ता हैं, जिसके बल पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने संबोधन में कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी. मौके पर पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह, विवेक सिंह, अरुण पांडे, प्रमोद कुशवाहा, जिला महामंत्री प्यारे लाल ओझा, शरद चंद संतोष, बबल कश्यप, अशोक साह, रेखा नागमणि, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, जिला मंत्री रामायण पासवान, संध्या श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता, जितेन्द्र राम, अभिषेक तिवारी, आरती गुप्ता, दीनानाथ रॉय, नवीन चंद्र साह, सत्यनारायण पासवान, वकील खरवार, रवि सिंह, संतोष सिंह, गौतम, संजय, अरविंद दुबे, बृजनंदन कुशवाहा, गुड्डू सिंह, छोटेलाल सोनी, सुजीत गोंड सहित कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




