Bihar News: मोहल्ले में घूमता दिखा तेंदुआ, रतजगा कर रहे डालमियानगर डी टाइप के लोग

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar News: मोहल्ले में घूमता दिखा तेंदुआ, रतजगा कर रहे डालमियानगर डी टाइप के लोग

तेदुआ

Bihar News: आशंका समाप्त करने के लिए थानाध्यक्षों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हर स्थल की बारीकी से जांच की. कोई सक्ष्य न मिलने पर वन विभाग की टीम वापस चली गयी.

विज्ञापन

Bihar News: डालमियानगर. डालमियानगर के डी टाइप में देर शाम एक तेंदुआ देखने का दावा किया जा रहा है. इस दावे के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है. लोगों ने तेंदुआ के डर से सुरक्षा के लिए घर का दरवाजा बंद कर घटना की सूचना स्थानीय डालमियानगर थाने को दी. इधर, तेंदुएं के भय से डालमियानगर बाजार की दुकानें बंद रही. सुरक्षा के लिए दुकानदार घर जाना उचित समझे. देखते ही देखते पूरे बाजार में सन्नाटा में पसर गया. सूचना पर पहुंची डालमियानगर व डेहरी नगर थाना को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटाकर बाहर आये व तेंदुआ की सूचना दी.

वन विभाग को नहीं मिला कोई सक्ष्य

डालमियानगर थानाध्यक्ष रवि रंजन गुप्ता व नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार दलबल के साथ लोगों के बताये स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कोई साक्ष्य न मिलने के बाद थानाध्यक्षों ने लोगों से दहशत न फैलने व सावधानी बरतने की अपील की. आशंका समाप्त करने के लिए थानाध्यक्षों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हर स्थल की बारीकी से जांच की. कोई सक्ष्य न मिलने पर वन विभाग की टीम वापस चली गयी. अवनीश सिंह, प्रेम प्रकाश, सोनू पांडे, किशोर कुमार, कामेश्वर पांडेय, संजय कुमार, मिथिलेश राय ने बताया कि तेंदुआ की सूचना पर पूरे इलाके में दहशत है.

क्या कहते हैं अधिकारी

सासाराम, रोहतास रेंज की डीएफओ शालीन ने कहा कि अफवाह पर ध्यान न दें. बुधवार की रात वन विभाग की टीम ने डी टाइप में मौजूद सूचना स्थल का निरीक्षण किया. तेंदुआ का कोई साक्ष्य नहीं मिला था.

Also Read: Bihar Bhumi: रक्सौल में बेतिया राज की जमीन पर 32700 लोगों का कब्जा, सरकार ने दिया खाली करने का आदेश

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन