Bihar Crime: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सासाराम, हत्या का केस नहीं उठाने पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

घटनास्थल पर जुटी भीड़
Bihar Crime: सासाराम में गुरुवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब पहले के विवाद में हुई हत्या मामले में दर्ज केस नहीं उठाने को लेकर गोलीबारी शुरू हो गई.
Bihar Crime News: सासाराम नगर थाना अंतर्गत मोची टोला मोहल्ला में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से मोची टोला में दहल गया. हालांकि इस गोलीबारी के दौरान किसी प्रकार की हताहत की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद में हुई हत्या मामले में दर्ज केस नहीं उठाने पर विपक्षी के द्वारा पपीता व्यवसाई के घर पर गोली चलाई गई है. गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच में जुट गई है. पीड़ित पपीता व्यवसाई मोहम्मद अंजिम ने बताया कि अगस्त 2023 में उसके भाई मोहम्मद अफरोज आलम उर्फ चीकू की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी. जिस मामले में आरोपी बार-बार केस उठाने की धमकी दे रहे हैं.
केस नहीं उठाने पर अपराधियों की फायरिंग
पीड़ित पपीता व्यवसाई मोहम्मद अंजिम ने बताया कि आज मृतक अफरोज आलम उर्फ चीकू के भाई पपीता व्यवसाई मोहम्मद अजीम के घर आरोपियों के गुर्गों ने पहुंचकर केस उठाने की दबाव बनाने लगे. केस उठाने की बात को इनकार करने पर आरोपी के द्वारा भेजे गए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया और केस उठाने की धमकी देते हुए फरार हो गए. गोलियों की तड़तड़ाहट से मोची टोला में दहशत का माहौल बन गया है.
यहां देखें घटना का वीडियो
घटना की जांच में जुटी पुलिस
नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई है, आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा. स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रही है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Also Read: Bagaha News: शराब तस्करों ने अब नदी को माना सुरक्षित रास्ता, यूपी से बिहार आ रही शराब की खेप जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




