ePaper

बिहार बोर्ड की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू

Updated at : 24 Sep 2025 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार बोर्ड की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू

SASARAM NEWS.बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में कक्षा नौवीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू हो गयी, जो आगामी 26 सितंबर तक चलेगी.

विज्ञापन

नौवीं और 10वीं के 90 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में कक्षा नौवीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू हो गयी, जो आगामी 26 सितंबर तक चलेगी. परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में मातृभाषा हिंदी, उर्दू, मैथिली और बंगला विषय की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर 12:45 बजे तक चली. जबकि द्वितीय पाली में द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत, हिंदी, अरबी, फारसी और भोजपुरी की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक ली गयी. विभाग के अनुसार परीक्षा में 90 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया. वहीं गुरुवार को प्रथम पाली में विज्ञान और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए संगीत विषय की परीक्षा होगी, जो सुबह 9.30 बजे से 12.15 बजे तक होगी. जबकि इसी दिन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा द्वितीय पाली में ली जायेगी. सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:45 बजे तक आयोजित होगी. 26 सितंबर को गणित की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी. इसी पाली में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के लिए गृह विज्ञान की परीक्षा होगी. अंतिम दिन की द्वितीय पाली में अंग्रेजी (सामान्य) विषय की परीक्षा होगी, जो दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रियंका कुमारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में ली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन