लूट का ऑटो बरामद, हथियार के साथ एक नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
लूट का ऑटो बरामद, हथियार के साथ एक नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित विशाल कुमार पूर्व में भी अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के कांडों में संलिप्त रहा है.

विज्ञापन

करवंदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त कट्टा व बाइक भी जब्त

एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर अपराधियों को दबोचा

फोटो-7- सदर एसडीपीओ-1 कार्यालय में प्रेसवार्ता करते एसडीपीओ-1 व करवंदिया थानाध्यक्ष.

प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण

करवंदिया थाना पुलिस ने गत 18 अप्रैल की रात लूटे गये ऑटो को बुधवार को बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में धौडाढ़ थाना क्षेत्र के धनकाढ़ा निवासी सरयू सिंह का पुत्र पिंटु कुमार, दूधनाथ सिंह का पुत्र विशाल कुमार व सरोज राम का पुत्र सन्नी कुमार शामिल है. पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा व एक बाइक भी बरामद की है. सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 18 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे हथियार के भय पर करवंदिया निवासी अनिल कुमार का ऑटो व मोबाइल लूट लिया गया था. घटना के बाद एसपी के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटे गये ऑटो (बीआर 24 पीए 9347) व मोबाइल के साथ तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया.

विशाल का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित विशाल कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध अकोढ़ीगोला थाना में कांड संख्या-507/25 दर्ज है. पुलिस इस गिरोह के अन्य संपर्कों की जांच कर रही है. छापेमारी दल में करवंदिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, डीआईयू प्रभारी राज कुमार, मिथुन कुमार झा व सशस्त्र बल की टीम शामिल थी.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन