ePaper

अंकुर, प्रीति व संगीता की टीम ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मारी बाजी

Updated at : 07 Apr 2025 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
अंकुर, प्रीति व संगीता की टीम ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मारी बाजी

Sasaram news. नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के विषय स्वस्थ शुरुआत, आशान्वित भविष्य पर आधारित राष्ट्रस्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

फोटो-8- प्रतियोगिता में शामिल बच्चे. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के विषय स्वस्थ शुरुआत, आशान्वित भविष्य पर आधारित राष्ट्रस्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया. प्रत्येक टीम में तीन-तीन छात्र-छात्राएं शामिल रहे. इनमें अंकुर, प्रीति व संगीता की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को प्रतीक चिह्न व प्रमाणपत्र देकर कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औषधि रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ प्रो जितेंद्र कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेहरी के प्रभारी डॉ सुधीर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकोढ़ीगोला के प्रभारी डॉ जयकुमार प्रसाद, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सहायक प्राध्यापक कम्युनिटी मेडिसिन एनएमसीएच डॉ ज्योति कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. उन्होंने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहां छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होती है. वहीं प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है. कार्यक्रम के सफल संचालन विभाग अध्यक्ष प्रो डॉ नीपेंद्र कुमार, प्रो डॉ नवीन कुमार ,डॉ राहुल चंद्र, डॉ श्वेता सुमन, डॉ सुमन कुमार भारती, डॉ नारायण कुमार जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन