भीषण गर्मी और लू को लेकर अनुमंडल अस्पताल सतर्क, पांच बेड का हीट वेव वार्ड तैयार
Published by :ANURAG SHARAN
Published at :27 Apr 2026 4:47 PM (IST)
विज्ञापन

ओपीडी में पहुंच रहे डिहाइड्रेशन और बुखार के मरीज, डॉक्टर ने दी तरल पदार्थ के सेवन की सलाह
विज्ञापन
एहतियात. ओपीडी में 250 में पहुंच रहे मरीज, इनमें 50 सिजनल बीमारी से ग्रसित
डेहरी में पारा चढ़ते ही मौसमी बीमारियों का हमला, ओपीडी में उमड़ रही मरीजों की भीड़अस्पताल प्रशासन ने पूरी की तैयारी, ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं के साथ एंबुलेंस सेवा अलर्ट
ओपीडी में पहुंच रहे डिहाइड्रेशन और बुखार के मरीज, डॉक्टर ने दी तरल पदार्थ के सेवन की सलाहफोटो-8- ओपीडी में मरीज डाॅक्टर को अपनी परेशानी बातते मरीज. ए.- अनुमंडलीय अस्पताल में हीट वेव से ग्रसित मरीजों के लिए बनाया गया वार्ड. प्रतिनिधि, डेहरी नगर
अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ते तापमान से एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला है. तेज धूप व लू का प्रकोप जारी है. मौसम को देखते हुए अनुमंडल अस्पताल प्रशासन सतर्क मोड में है. अस्पताल प्रशासन ने हीट वेव से ग्रसित मरीजों के लिए जरूरी सुविधाओं से लैस पांच बेड वाला एक वार्ड तैयार किया है, जिसमें हीट वेव से ग्रसित मरीजों का इलाज हो सके. हालांकि, हीट वेव से ग्रसित एक भी मरीज अब तक नहीं आये हैं. ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 250 से 300 के बीच मरीज आते हैं, जिसमें 45 से 50 मरीज सीजनली बीमारी से ग्रसित आ रहे हैं. मरीज लूज मोशन, डिहाइड्रेशन, बुखार और कमजोरी आदि की शिकायत बता रहे हैं. डॉक्टरों द्वारा दवा के साथ-साथ उचित खानपान आदि की सलाह दी जा रही है.तरल पदार्थ का करें सेवन, पहनें हल्के कपड़े
ओपीडी में सोमवार को तैनात डॉ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ओपीडी में ज्यादा सीजनली बीमारी से ग्रसित मरीज आ रहे हैं. इन मरीजों को तरल पदार्थ, पानी और ओआरएस का घोल आदि लेने की सलाह दी जा रही है. उन्होंने कहा कि लोग बेवजह धूप में नहीं निकलें और हल्के कपड़ों का उपयोग करें. बच्चों को तेज धूप में बाहर नहीं निकलने दें. किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल से संपर्क करें.अस्पताल में पर्याप्त दवाएं और एंबुलेंस उपलब्ध
अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक राणा राजेश सिंह ने बताया कि मौसम को देखते हुए अस्पताल में जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं. ऑक्सीजन सिलिंडर सहित हीट वेव से ग्रसित मरीजों के लिए विशेष इंतजाम कियेे गये हैं. मरीजों के लिए पांच बेड वाला वार्ड बनाया गया है और डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गयी है. आपात स्थिति के लिए अस्पताल में तीन एंबुलेंस की सुविधा भी सुनिश्चित की गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




