ePaper

मझौली गांव के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Updated at : 21 Apr 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
मझौली गांव के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sasaram news. दावथ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोआथ के बभनौल, पीरो वाया कोआथ मुख्य सड़क पर मझौली गांव के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित ऑटो एवं बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कोआथ के पास हुई इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल फोटो-10-अस्पताल में इलाजरत जख्मी युवक. प्रतिनिधि, सूर्यपुरा दावथ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोआथ के बभनौल, पीरो वाया कोआथ मुख्य सड़क पर मझौली गांव के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित ऑटो एवं बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों जख्मी युवकों को इलाज के लिए दावथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि थाना क्षेत्र के कोआथ, पीरो मुख्य सड़क पीरो की तरफ से आ रहे एक अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो कर सड़क पर गिरकर तड़प रहे थे. उन्हें देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर तीनों जख्मी युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दावथ लाया, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी अगिआंव थाना क्षेत्र के गोंगसर निवासी 25 वर्षीय अनुराग कुमार की मौत हो गयी थी. दो जख्मी युवक अगिआंव निवासी 28 वर्षीय शंभु कुमार का इलाज दावथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा था, जबकि दूसरा जख्मी पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी 34 वर्षीय अरविंद कुमार को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है. मृतक युवक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों द्वारा अभी तक थाने में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. लिखित आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन