पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटक युवक ने दी जान

SASARAM NEWS.नोखा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित एसएफसी गोदाम के समीप एक शेड में रविवार की रात करीब 35 वर्षीय युवक के गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान नगर परिषद वार्ड संख्या 21 निवासी स्व. विद्या राम उर्फ बीडीओ के पुत्र कमलेश पासवान के रूप में हुई है.
भाई के तिलकोत्सव से पहले घर की खुशियां मातम में बदलीं
फोटो -7- रोते-बिलखते मृतक के परिजन प्रतिनिधि,नोखानोखा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित एसएफसी गोदाम के समीप एक शेड में रविवार की रात करीब 35 वर्षीय युवक के गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान नगर परिषद वार्ड संख्या 21 निवासी स्व. विद्या राम उर्फ बीडीओ के पुत्र कमलेश पासवान के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था.मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात किसी बात को लेकर कमलेश का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था. इसके बाद वह घर से निकलकर बाजार समिति की ओर चला गया. देर रात परिजन जब उसकी तलाश में वहां पहुंचे, तो उसे एक शेड में फंदे से लटका पाया. परिजनों ने उसे नीचे उतारकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नोखा पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
तिलकोत्सव से पहले छाया मातम
कमलेश के छोटे भाई बबलू की शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं. सोमवार को तिलकोत्सव था, लेकिन उससे एक दिन पहले हुई इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया. पिता का पहले ही निधन हो चुका है. चार भाइयों में कमलेश सबसे बड़ा था.कमलेश के पांच बेटे और दो बेटियां हैं. बड़ा बेटा बाहर कमाने गया है, जबकि अन्य बच्चे छोटे हैं. अचानक हुई इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है.थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




