ePaper

बालू घाट पर ट्रक से कुचल युवक की मौत

Updated at : 06 Apr 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
बालू घाट पर ट्रक से कुचल युवक की मौत

सासाराम न्यूज : हुरका बालू घाट पर हुई घटना, पुलिस को नहीं दी घटना की सूचना

विज्ञापन

हुरका बालू घाट पर हुई घटना, पुलिस को नहीं दी घटना की सूचना

युवक का शव लेकर खैरही पहुंचे घाट के कर्मी

अकोढ़ीगोला.

हुरका बालू घाट पर ट्रक से कुचल कर काम करने वाले एक युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद बिना पुलिस को सूचना दिये बालू घाट में काम करने वाले कर्मी शव को लेकर मृतक के घर चले गये. सूचना मिलने के बाद दरिहट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की. लोगों ने बताया कि मृतक 30 वर्षीय राहुल कुमार नोखा थाना क्षेत्र के खैरही गांव का निवासी है, जो बालू घाट में काम करता था. रविवार की सुबह घाट से बालू लेकर एक ट्रक सड़क की ओर जा रहा था और लोग चालान चेक कर रहे थे. उसी दौरान कर्मी राहुल कुमार पर ट्रक चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. हालांकि, थाने में घाट पर काम करने वाले कर्मी बिना पुलिस को सूचना दिये शव को लेकर गंतव्य के लिए निकल गये. दो घंटे बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली. थानाध्यक्ष के निर्देश पर गश्ती दल की टीम घाट पर पहुंची, किंतु किसी ने पुलिस को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया. यही कारण है कि बालू घाट पर थानाध्यक्ष स्वयं नहीं पहुंच पायी और शव का पता नहीं चल पाया. बालू घाट में काम करने वाले कई कर्मी सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार इस दुर्घटना को घाट संचालक ने क्यों छुपाया. सूचना के बाद भी थानाध्यक्ष स्वयं घाट पर क्यों नहीं पहुंची और शव के बारे में पुलिस को क्यों नहीं बताया गया.

क्या कहती हैं थानेदार

इस मामले में दरिहट थानाध्यक्ष कुमारी नेहा सिन्हा का कहना है कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि दुर्घटना के बाद युवक को घाट संचालक किसी अस्पताल में लेकर गये थे. शायद वहीं युवक की मृत्यु हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन