ePaper

अंचल से नहीं मिली सहायता, तो डीएम के पास पहुंचे तीनों अनाथ बच्चे

Updated at : 02 Jan 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
अंचल से नहीं मिली सहायता, तो डीएम के पास पहुंचे तीनों अनाथ बच्चे

SASARAM NEWS.डीआरडीए सभागार में आयोजित जनता दरबार में शुक्रवार को कुल 92 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर डीएम उदिता सिंह के समक्ष पहुंचे. जनता दरबार में कोचस के तीन अनाथ बच्चे भी फरियाद लेकर पहुंचे, जिनके पिता की मौत सड़क हादसे में हो गयी थी.

विज्ञापन

डीआरडीए सभागार में 92 फरियादी पहुंचे डीएम के पास सड़क हादसे में पिता को खोने वाले बच्चों को मिले दो लाख रुपये फोटो-18- जनता दरबार में डीएम से अपनी समस्या सुनाते अनाथ बच्चे प्रतिनिधि, सासाराम नगर डीआरडीए सभागार में आयोजित जनता दरबार में शुक्रवार को कुल 92 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर डीएम उदिता सिंह के समक्ष पहुंचे. जनता दरबार में कोचस के तीन अनाथ बच्चे भी फरियाद लेकर पहुंचे, जिनके पिता की मौत सड़क हादसे में हो गयी थी. पिता के निधन के बाद अब तक उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिल सका था. बताया गया कि संबंधित प्रखंड और अंचल कार्यालय के अधिकारी लंबे समय से केवल आश्वासन देकर बच्चों को वापस भेज रहे थे. अंततः मजबूरी में तीनों अनाथ बच्चों ने डीएम से सीधे अपनी पीड़ा साझा की. बच्चों की बात सुनने के बाद डीएम उदिता सिंह ने जनता दरबार में मौजूद जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि उन्हें तत्काल दो लाख रुपये की मुआवजा राशि उपलब्ध करायी जाये. इसके साथ ही डीएम ने अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की ओर से अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के लिए संचालित अन्य योजनाओं का लाभ भी इन बच्चों को सुनिश्चित कराया जाये, ताकि उनके भरण-पोषण और भविष्य की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आये.जनता दरबार में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व प्रशाखा, निदेशक डीआरडीए, जिला विकास पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी तथा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन