प्रधानाध्यापिका के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाये नौ हजार रुपये
Author Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.रोहतास प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर बंजारी निवासी प्रधानाध्यापिका संध्या सिन्हा साइबर ठगी का शिकार हो गयीं. उनके बैंक खाते से लगभग नौ हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी.
विज्ञापन
अकबरपुर.
रोहतास प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर बंजारी निवासी प्रधानाध्यापिका संध्या सिन्हा साइबर ठगी का शिकार हो गयीं. उनके बैंक खाते से लगभग नौ हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. पीड़िता ने इस संबंध में लिखित आवेदन देकर प्रशासन को सूचित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक, तिलौथू शाखा में संचालित है. खाते में पहले लगभग साढ़े नौ हजार रुपये थे, लेकिन अचानक बैलेंस घटकर मात्र 544 रुपये रह गया.प्रधानाध्यापिका के अनुसार, 27 मार्च 2026 को उनके खाते से 4,000 रुपये की निकासी हुई, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. वहीं 31 मार्च को लगभग 5,000 रुपये की दूसरी निकासी कर ली गयी. खास बात यह रही कि इन लेन-देन की सूचना उन्हें मोबाइल मैसेज के माध्यम से भी प्राप्त नहीं हुई. बैंक मैनेजर से संपर्क करने पर उन्हें बताया गया कि राशि की निकासी जहानाबाद स्थित किसी मिनी ब्रांच से की गयी है. इसके बाद उन्होंने बैंक प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत देते हुए ट्रांजेक्शन नंबर और आरआरएन नंबर सहित सभी विवरण उपलब्ध कराये हैं.पीड़िता ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की पहचान करने और निकाली गयी राशि की रिकवरी की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










