Sarkari Naukri in Bihar: पटना हाईकोर्ट में इस साल बंपर बहाली, 1469 अलग-अलग पदों पर होगी नियुक्ति
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Jan 2021 1:24 PM
Sarkari Naukri in Bihar: नौकरी का इंतजार कर रहे बिहार के युवाओं (Jobs in Bihar) के लिए अच्छी खबर है. पटना हाइकोर्ट (Patna Highcourt) में इस साल 1469 विभिन्न पदों पर नियुक्तियां होंगी. हाइकोर्ट प्रशासन ने राज्य सरकार द्वारा सृजित 1469 पदों के लिए नियमावली की मंजूरी दे दी है.

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय करोल ने अपने कर्मियों को नए साल का तोहफा देते हुए नियुक्ति व प्रोन्नति नियमावली को स्वीकृति प्रदान कर दी है. इसके तहत हाइकोर्ट के विभिन्न संवर्गों के लिए अलग अलग पद सोपान सुनिश्चित किया गया है. हाइकोर्ट के प्रयास से जो 1469 पद राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए थे, उनपर अब नियुक्ति व प्रोन्नति हो सकेगा.
हाइकोर्ट कर्मियों ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि 24 साल के लंबे इंतजार के बाद चीफ जस्टिस ने द पटना हाइकोर्ट ऑफिसर्स एंड स्टाफ(रिक्रूटमेंट, अपॉइंटमेंट एंड अदर कंडीशन्स ऑफ सर्विस एंड कंडक्ट रुल्स 1997)को पुनरीक्षित करके नयी नियमावली 2021 बनाया है.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए