ePaper

Bihar Police SI Marksheet: बिहार पुलिस एसआई भर्ती का मार्कशीट जारी, जाने किस कैटेगरी में कितना रहा कटऑफ

Updated at : 21 Aug 2022 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Police SI Marksheet: बिहार पुलिस एसआई भर्ती का मार्कशीट जारी, जाने किस कैटेगरी में कितना रहा कटऑफ

Bihar Police SI का मार्कशीट जारी कर दिया गया है. परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 14 जुलाई को जारी हुआ था. BPSSC ने एसआई के 1998 और सार्जेंट के 215 पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजित किया था. परीक्षा की मार्कशीट bpssc.bih.nic.in पर जारी की गयी है. आयोग की वेबसाइट पर 21 अगस्त से 4 सिंतबर तक उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन

बिहार पुलिस के एसआई और सार्जेंट की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का मार्कशीट रविवार को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. इस भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 14 जुलाई को जारी किया गया था. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना मार्कशीट चेक कर सकते हैं. आयोग के द्वारा बिहार पुलिस में एसआई के 1998 पदों पर और सार्जेंट के 215 पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा का रिजल्ट जारी होने से छात्र अपने मार्क का मिलान कर सकेंगे.

रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर देखें मार्कशीट

आयोग के द्वारा जारी मार्कशीट जारी करने के साथ ही नोटिस में कहा गया है कि विज्ञापन के अंतर्गत परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों का प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है.परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये लिंक पर अपने प्रारंभिक परीक्षा का रोल नंबर या मुख्य परीक्षा का रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर अपना प्राप्तांक देख सकते हैं. आयोग की वेबासाइट पर लिंक 21 अगस्त से 4 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा. इसके बाद इसे डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा. आयोग ने अपने नोटिस में अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करके सेव कर लें.

जनरल कैटेगरी के पुरुषों का 149.4 रहा कटऑफ

आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा में जनरल कैटेगरी के पुरुषों का 149.4 कटऑफ रहा. वहीं जनरल महिला का कटऑफ 142.8 रहा. कटऑफ का डिटेल देखें.

पुरुष परीक्षार्थियों का कटऑफ

कैटेगरी नंबर प्रतिशत

जनरल 149.4 74.7

ईडब्ल्यूएस 147.2 73.6

बीसी 149.4 74.7

ईबीसी 147.2 73.6

एससी 138.4 69.2

एसटी 138.6 69.3

महिला का कटऑफ

कैटेगरी नंबर प्रतिशत

जनरल 142.8 71.4

ईडब्ल्यूएस 138.4 69.2

बीसी 138.4 69.2

ईबीसी 131.8 65.9

एससी 108.0 54.0

एसटी 113.6 56.8

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन