Bihar: 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में खाली रह गई 58 प्रतिशत सीटें, जानिए क्यों?

Updated at : 01 Sep 2023 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में खाली रह गई 58 प्रतिशत सीटें, जानिए क्यों?

बिहार के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों के 13675 सीटों में 5733 पर ही एडमिशन हो पाया. 7942 सीटें खाली रह गए. बीसीइसीइ 2023 की संयुक्त मेरिट लिस्ट के आधार पर पीसीएम ग्रुप के अभ्यर्थियों से भरने का फैसला किया गया है.

विज्ञापन

राज्य के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में सेकेंड राउंड के बाद एडमिशन प्रक्रिया समाप्त हो गयी है. इस बार मॉपअप राउंड के तहत एडमिशन नहीं होगा. ऐसे में सेकेंड राउंड समाप्त होने के बाद भी आधे से अधिक सीटें खाली रह गयी है. राज्य के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 13675 सीटों पर एडमिशन होना था, लेकिन मात्र 5733 सीटों पर ही एडमिशन हो सका है. 7942 (58.07%) सीटें खाली रह गयी हैं. इन खाली सीटों में कंप्यूटर साइंस के साथ-साथ उससे जुड़े हुए कई स्ट्रीम में सीटें खाली हैं.

जबकि नये सत्र 2023-24 में 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2810 सीटें बढ़ायी गयी थीं. इस बार सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 360-360 सीटें निर्धारित की गयी थीं. केवल एमआइटी मुजफ्फरपुर में मात्र पांच सीट कम है. कई कॉलेजों में नये ब्रांच इस बार खोले गये थे, लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड में कंप्यूटर साइंस व कंप्यूटर साइंस से संबंधित विषय रहे. इसके बाद भी कंप्यूटर साइंस से संबंधित सभी कॉलेजों में कुछ न कुछ सीटें खाली रह गयी हैं. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वीमेंस इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में 90 व एसजीआइडीटी पटना में 38 सीटों पर एडमिशन होना था. दोनों मिला कर 115 सीटें खाली हैं.

खाली सीटों पर एडमिशन के लिए आज से च्वाइस फिलिंग

बीसीइसीइबी ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में खाली बची हुई सीटों पर एडमिशन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीइसीइ) 2023 की संयुक्त मेरिट लिस्ट के आधार पर पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ) ग्रुप के अभ्यर्थियों से भरने का निर्णय लिया गया है. पीसीएम ग्रुप से मेधा सह विकल्प के अनुसार ऑनलाइन काउंसेलिंग कराना है. यह प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होगी. रजिस्ट्रेशन व च्वाइस एक से चार सितंबर तक कर सकते हैं. फर्स्ट राउंड का प्रोविजनल सीट आवंटन आठ सितंबर को जारी किया जायेगा. फर्स्ट राउंड के तहत एडमिशन नौ से 11 सितंबर तक होगा. वहीं, सेकेंड राउंड का प्रोविजनल सीट आवंटन 15 सितंबर को जारी होगा. सेकेंड राउंड के तहत एडमिशन व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 16 से 17 सितंबर तक होगा.

महत्वपूर्ण तिथि

रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग: एक से चार सितंबर तक

फर्स्ट राउंड का आवंटन रिजल्ट: आठ सितंबर को

एडमिशन : नौ से 11 सितंबर तक

सेकेंड राउंड का आवंटन रिजल्ट: 15 सितंबर को

एडमिशन : 16 से 17 सितंबर तक

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन