सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मचा कोहराम

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मचा कोहराम

थाना क्षेत्र के तरैया गांव में एक युवक की सड़क दुर्घटना में संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

तरैया. थाना क्षेत्र के तरैया गांव में एक युवक की सड़क दुर्घटना में संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान अमरनाथ गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र राजा कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात राजा को उसके दो साथी अचेतावस्था में उसके घर पर लेकर पहुंचे. परिजनों को बताया गया कि वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है. कुछ ही देर बाद राजा को उल्टियां होने लगीं. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए तरैया रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन