18 साल से कम उम्र के बच्चे धड़ल्ले से चला रहे वाहन, नहीं हो रही कार्रवाई

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
18 साल से कम उम्र के बच्चे धड़ल्ले से चला रहे वाहन, नहीं हो रही कार्रवाई

छपरा-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर इन दिनों कम उम्र चालकों का बोलबाला है. 13 से 16 वर्ष के किशोर टोटो, टेंपो और ट्रैक्टर जैसी गाड़ियां चला रहे हैं.

विज्ञापन

दिघवारा. छपरा-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर इन दिनों कम उम्र चालकों का बोलबाला है. 13 से 16 वर्ष के किशोर टोटो, टेंपो और ट्रैक्टर जैसी गाड़ियां चला रहे हैं, जिससे अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. स्थिति सिर्फ एनएच-19 तक सीमित नहीं है दिघवारा, डेरनी, शीतलपुर, परसा और मानपुर-गड़खा पथ पर भी ऐसे किशोर चालकों की भरमार है. इन नाबालिग चालकों की रफ्तार और लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस की गश्ती गाड़ियां इन्हें देखकर भी कार्रवाई नहीं करतीं. नतीजा यह है कि अंडरएज चालकों के हौसले बुलंद हैं. दिघवारा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में तो 13–14 साल के बच्चे टेंपो चलाते हुए खुलेआम देखे जा सकते हैं. कई बार ये वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते हैं. वहीं लोगों ने कहा कि पुलिस को चाहिए कि ऐसे अंडरएज चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आर्थिक दंड लगाकर उदाहरण पेश करे. तभी इस समस्या पर अंकुश लगेगा. यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव ड्यूटी में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती के कारण इन दिनों पुलिस की सड़कों पर सक्रियता कम है, जिसका फायदा किशोर चालक उठा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन