Chhapra News : सोनपुर रेल मंडल में महिला कर्मचारियों ने संभाला संचालन

Updated at : 08 Mar 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : सोनपुर रेल मंडल में महिला कर्मचारियों ने संभाला संचालन

Chhapra News : महिला दिवस के अवसर पर सोनपुर रेल मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल की, जिसमें विभिन्न रेल खंडो और प्रमुख स्टेशनों पर महिला रेल कर्मचारियों द्वारा पहली पाली में संचालन संभाला गया.

विज्ञापन

सोनपुर. महिला दिवस के अवसर पर सोनपुर रेल मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल की, जिसमें विभिन्न रेल खंडो और प्रमुख स्टेशनों पर महिला रेल कर्मचारियों द्वारा पहली पाली में संचालन संभाला गया. यह कदम महिलाओं की क्षमताओं और उनके योगदान को उजागर करने के उद्देश्य से उठाया गया था. सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, नवगछिया, दलसिंहसराय, मानसी, लखमीनिया और खगड़िया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर महिला कर्मचारियों ने ट्रेनों के संचालन, यात्री सेवाओं, और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को बखूबी निभाया. इसके अतिरिक्त, उन्होंने पार्सल, पॉटर, बुकिंग, और टिकट चेकिंग जैसे कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, जिससे यात्री को बेहतर सेवाएं प्रदान की गयीं.

इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष मंजू सूद ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारतीय महिलाओं का इतिहास प्राचीन काल से लेकर आज तक संघर्षों और उन्नति की गाथाओं से भरा हुआ है. उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने काफी सफलता हासिल की है. महिलाओं की भूमिका को सम्मानित करते हुए इस अवसर पर कार्यशील महिला कर्मचारियों की सराहना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन