सारण में बारिश के बाद हालात बदतर, कीचड़ और जलजमाव से शहर की सड़कें बनीं मुसीबत

विज्ञापन
फोटो, सरकारी बाजार में जलजमाव के बीच गुजरते लोग | Prabhat Khabar Network

सरकारी बाजार में जलजमाव के बीच गुजरते लोग

सारण शहर में लगातार हो रही बारिश ने सड़कों को कीचड़ और जलजमाव से भर दिया है। सड़क और नाला निर्माण कार्य से लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, खासकर मेवालाल चौक से मौना और कटहरी बाग इलाकों में।

विज्ञापन

सारण: शहर की सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव की समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है. सोमवार सुबह हुई बारिश ने हालात को और अधिक खराब कर दिया. खासकर जिन इलाकों में सड़क और नाला निर्माण कार्य चल रहा है, वहां लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है.

मेवालाल चौक से मौना तक सड़क पर फैला कीचड़

मेवालाल चौक से मौना के बीच सड़क पर चारों ओर कीचड़ फैला हुआ है. इस मार्ग पर पैदल चलना जोखिम भरा हो गया है. बाइक सवार भी मुश्किल से गुजर पा रहे हैं. बारिश के कारण सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है.

मौना पंचायत भवन रोड पर नाला निर्माण बना परेशानी का कारण

मौना पंचायत भवन रोड पर इन दिनों नाला निर्माण का कार्य चल रहा है. निर्माण के दौरान कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है. पिछले कई दिनों से इस सड़क पर पैदल चलना लगभग बंद हो गया है. लोग मजबूरी में संकरी गलियों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं.

कटहरी बाग और मौना-सांढा रोड की स्थिति भी गंभीर

कटहरी बाग चौक के पास भी सड़क की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है. वहीं मौना-सांढा रोड पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई थी. सोमवार की बारिश के बाद पूरे इलाके की स्थिति और नारकीय हो गई है. सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थायी समाधान की मांग तेज

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी और निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है. लोगों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: 1995 से बीजेपी का अभेद्य किला है बांकीपुर, जानिए 1957 से लेकर अब तक कौन-कौन बना विधायक


विज्ञापन
प्रभात किरण हिमांशु

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन