लोक आस्था का पर्व छठ के साथ लोकतंत्र के पर्व को भी उत्साह से मनाएं वोटर : डीडीसी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
लोक आस्था का पर्व छठ के साथ लोकतंत्र के पर्व को भी उत्साह से मनाएं वोटर : डीडीसी

रविवार को शहर के राजेंद्र सरोवर छठ घाट पर लोक आस्था का महापर्व छठ और लोकतंत्र के महापर्व का शानदार समागम देखने को मिला.

विज्ञापन

छपरा. रविवार को शहर के राजेंद्र सरोवर छठ घाट पर लोक आस्था का महापर्व छठ और लोकतंत्र के महापर्व का शानदार समागम देखने को मिला. कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार और सारण जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में भास्कर महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रवि प्रकाश, कला संस्कृति पदाधिकारी डा. विभा कुमारी, डीपीओ आईसीडीएस किरण शर्मा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी गीतांजलि कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथि को आयोजक मण्डल द्वारा हस्तनिर्मित कलाकृति वालीकलसुप और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

वोट करने के लिए किया गया प्रेरित

जिला कला संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि भास्कर महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य महापर्व छठ के साथ साथ आगामी मतदान दिवस के दिन मतदाताओं को मतदान केंद्र पर जाने के लिए प्रेरित करना है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जिला प्रशासन के स्वीप प्रोग्राम के तहत इस बार भास्कर महोत्सव का आयोजन किया गया है. जिस प्रकार महापर्व छठ हमारे लिए महत्वपूर्ण है ठीक उसी तरह लोकतंत्र का महापर्व हमारे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है. उन्होने यह आह्वान किया कि सभी सारण के सभी निर्वाचक अपने अपने मतदान केंद्र पर 6 नवंबर के दिन पूरे परिवार के मतदाताओं के साथ जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

इन कलाकारों की प्रस्तुति ने मनमोहा

स्निग्धा मिश्रा, शेखर सुमन, श्रृष्टि एंड आराध्या टीम, मो अख्तर, पंजतन, श्रृष्टि शांडिल्य, सोनम मिश्रा एंड टीम, शुभम कुमार, आलम राज, युवराज कुमार, कुमारी अनीशा ने अपनी प्रस्तुति देकर मनमोह लिया. साथ ही सभी ने आगामी 6 नवंबर को अपने अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदाताओं से मतदान की अपील की. मंच संचालन चर्चित एंकर संजय भारद्वाज ने किया. वही इस मौके पर स्वीप कोषांग के संतोष कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार सिंह, विनय कुमार सहित अन्य विभागों के कर्मी मौजुद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन